बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने को मुख्यमंत्री योगी को बताएंगे : डॉ महेंद्र सिंह
बरेली समाचार
बरेली। विधान परिषद सदस्य व मध्यप्रदेश प्रभारी डाॅ महेन्द्र सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए अवगत कराएंगे। ताकि बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज बन सके। सर्किट हाउस बरेली में जब डाॅ महेन्द्र सिंह से बरेली में मेडिकल कॉलेज तक नहीं होने का प्रश्न पूछा गया तो पहले वह अचंभित हुए और बोले नहीं है तो योगी सरकार इस दिशा में अवश्य कुछ कदम उठाएगी। जब डाॅ महेन्द्र सिंह यह उत्तर दे रहे थे तो उनके साथ मंच पर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली के बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर उमेश गौतम भी उनके साथ ही बैठे थे। इससे पूर्व केंद्रीय बजट कार्यक्रम के निमित्त मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद व मध्यप्रदेश प्रभारी डाॅ महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026- 2027 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊँचाई देने वाला बजट है। यह केंद्रीय बजट राज्य को इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं का ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। प्रेस वार्ता में बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ एम पी आर्य, डॉ राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, बरेली जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, आवला अध्य्क्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पूरन लाल लोधी, अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर व बीजेपी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 2 views