Skip to main content

श्री गुरु हरि कृपा इंटर कॉलेज  एवं तारा देवी स्कूल में हुई फेयरवेल पार्टी

फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के लोधी नगर स्टेशन रोड पर स्थित श्री गुरु हरि कृपा इंटर कॉलेज में  कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का भव्य विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ  मनाया गया। विदाई समारोह से पहले मुख्य अतिथि शांतिकुंज गायत्री परिवार से श्रीमान राजीव जोहरी जी एवं विद्यालय के प्रबंधक  रामबाबू मिश्रा व प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा ने  सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  उसके बाद छात्र-छात्राओं ने  सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, डांस प्रोग्राम कर सभी दर्शकों एवं स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राजीव जौहरी, विद्यालय प्रबंधक रामबाबू मिश्रा एवं प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा ने  छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए  शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं सफलता प्राप्ती के गुण मंत्र बताएं और मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रोत्साहित किया। उसके बाद फेयरवेल पार्टी में मनमोहक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी स्कूल  प्रधानाचार्य, अध्यापकों और अध्यापिकाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक रंजीत सिंह, सहायक अध्यापक अतेंद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम में आए प्रमुख समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।                                

इसी तरह कस्बे की मोहल्ला ठाकुर द्वारा, वसंत विहार कॉलोनी में स्थित तारा देवी हाई स्कूल में हाई स्कूल में भी (फेयरवेल पार्टी) विदाई समारोह आयोजन किया गया। छात्र और छात्राओं ने डांस प्रतियोगिता, गेम, चुटकुला, कहानी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्कूल प्रबंधक सुनील कुमार, स्कूल प्रधानाचार्य अनार सिंह सागर, एवं उप प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने विदाई समारोह के दौरान सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर कस्बे के प्रमुख समाजसेवी पंकज कुमार,  स्कूल प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अनार सिंह सागर, वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुमार, बृजमोहन, रामबाबू, शिव कुमार, गीता मैडम, आंचल, सिंह भूपेंद्र कुमार, निशांत कुमार, दीपचंद, रवि, रुखसार आदि लोग मौजूद रहे।

News Category