Skip to main content

बरेली थाना बारादरी पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार- 31 लाख की स्मैक बरामद

बरेली समाचार

​नशा मुक्त बरेली अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 31 लाख रुपये की अवैध स्मैक के साथ 3 शातिर तस्करों को दबोच लिया है।

​बरामदगी: अपराधियों के पास से 312 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है,

जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 31 लाख रुपये है।
​हथियार व वाहन: गिरफ्तारी के दौरान 1 तमंचा, कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 2 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
​गिरफ्तार अभियुक्त: देवेश सिंह, कमल कुमार और अनिकेत शाहू को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इनका एक साथी राजवीर मौके से फरार होने में सफल रहा।

​कार्रवाई: पुलिस ने NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

बरेली पुलिस की इस मुस्तैदी ने नशे के नेटवर्क को एक बड़ा झटका दिया है। पुलिस का साफ संदेश है अपराध Arya नशे के कारोबार पर ज़ीरो टॉलरेंस।