Skip to main content

 ट्रैफिक पुलिस: सुरक्षित सफर, जिम्मेदार शहर नियमों का पालन करें, हर सफर में हेल्पलाइन आपके साथ

बरेली समाचार 

बरेली: शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर बरेली ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। “सुरक्षित सफर, जिम्मेदार शहर” के संदेश के साथ ट्रैफिक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में बरेली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर जनता को जागरूक किया है। पोस्टर के माध्यम से लोगों को बताया गया कि सड़क पर नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ते वाहन दबाव के बीच नियमों का पालन करना बेहद जरूरी हो गया है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना, रेड लाइट पर रुकना और गलत दिशा में वाहन न चलाना जैसे नियमों से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

ट्रैफिक विभाग ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे स्टंटबाजी, तेज रफ्तार और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने से बचें। पुलिस का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।

इसके साथ ही बरेली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि नागरिकों की सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन हर समय सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या यातायात समस्या के दौरान हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चौराहों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर दुर्घटनाओं को रोकना है।

बरेली क़े नागरिकों से अपील की कि वे “जिम्मेदार नागरिक” बनें और नियमों का पालन कर बरेली को एक सुरक्षित और अनुशासित शहर बनाने में सहयोग करें।