Skip to main content

महेंद्र गायत्री नर्सिंग कॉलेज मे विधायक और सांसद ने विधानसभा स्तरीय बजट लेकर की गोष्ठी 

मुदित प्रताप सिंह

फतेहगंज पश्चिमी _ रहपुरा रोड पर स्थित महेंद्र गायत्री नर्सिंग कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा स्तर की बजट गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार के बजट को किसान, युवा और व्यापारियों के लिए हितकारी एवं विकासोन्मुखी बताया। इस मौके पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और व्यापारियों को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, अभय चौहान, जिला महामंत्री वीरपाल गंगवार,  कपिल राणा, राजकुमार राठौर, तेजपाल फौजी, अनिरुद्ध सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सचिन चौहान, दीपक तोमर,सूरज राठौर, ओमेंद्र चौहान, सुधीर शर्मा, श्रीमती संध्या शर्मा, गौरव मिश्रा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बजट को समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी बताते हुए सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।