कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही बरेली किसान सत्याग्रह स्थल आयेगा
बरेली आज चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर चल रहे किसान सत्याग्रह स्थल पर कांग्रेस पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मिर्जा असफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, पंडित राज शर्मा, रमेश चंद्र वास्तव, उल्फत सिंह, प्रवीन उपाध्याय, सरताज हुसैन नूरी, कमरुद्दीन सैफी, रिहान बसीरी, नीतू शर्मा, एडवोकेट मोवीन अंसारी, अमजद खान, आशीष रुस्तम, तीर्थ मधुकर एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने १७ जनवरी २०२६ से लगातार ३६वें दिन चल रहे आंदोलनकर्ता समस्त किसान संगठनों के अनिश्चित कालीन सत्याग्रह में बैठे किसानों से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और सत्याग्रह स्थल पर बैठक कर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसानों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध किया जायेगा कि वे एक शक्तिशाली प्रतिनिधिमंडल गठित कर आयुक्त, बरेली के पास भेजें।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि किसान धरती के पुत्र हैं और उनकी पीड़ा वसुधा की पीड़ा है। कांग्रेस पार्टी बीज लूट घोटाले में प्रभावित हजारों किसानों के साथ पूरी तरह एकजुट है। हम प्रदेश अध्यक्ष से मांग करेंगे कि शीघ्र एक मजबूत प्रतिनिधिमंडल गठित कर आयुक्त बरेली को ज्ञापन सौंपा जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई और किसानों को पूरा मुआवजा मिलना चाहिए ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि बरेली के किसान पिछले ३६ दिनों से शांतिपूर्ण सत्याग्रह पर हैं, लेकिन सिस्टम की बेरुखी असहनीय है। कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरों’ के खिलाफ खड़ी है और अब बीज लूट के खिलाफ भी मजबूती से आवाज उठाएगी। हम किसानों की न्याय की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि किसानों का यह संघर्ष लोकतंत्र की परीक्षा है। पुलिस द्वारा ज्ञापन देने जाने पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस महानगर कमेटी किसानों के हर कदम पर साथ है।
संयोजक, किसान सत्याग्रह डॉ हरीश गंगवार ने कहा कि हम धरती पुत्र किसान हैं, वसुधा के पीड़ित इंसान हैं। ४ करोड़ की लूट से हजारों परिवार तबाह हो गए हैं। कांग्रेस के इस प्रतिनिधिमंडल का आगमन हमारी लड़ाई को नई ताकत देगा। हमारी मांग साफ है – न्यायपूर्ण जांच, FIR, और पूर्ण मुआवजा।
भवदिए
डॉ हरीश गंगवार
किसान सत्याग्रह संयोजक मोबाइल 9412603772
- Log in to post comments
- 1 view