Skip to main content

हौज गांव में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन, 2027 चुनाव में अहम भागीदारी का ऐलान

जौनपुर: आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा हौज गांव में जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। महासम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान रहे, जिनका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन प्रेम चंद चौहान द्वारा किया गया।

महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि चौहान समाज कभी झुकेगा नहीं और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज संगठित होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर संगठन को मजबूत करें, ताकि समाज की प्रभावी भागीदारी सत्ता और शासन में सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि जिले में चौहान समाज की जनसंख्या ढाई लाख से अधिक है, इसके बावजूद राजनीतिक और प्रशासनिक

News Category