Skip to main content

विधिक सेवा प्राधिकरण का हुआ आयोजन जिला जज ने किया शुभारंभ

बरेली: आज ऑडिटोरियम जी.आई.सी बरेली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 28 विभागों के सहायता स्टाल लगाए गए और अन्य विभागों के भी स्टाल लगे जिसका उद्देश्य त्वरित सस्ता सुलभ न्याय प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज प्रदीप कुमार सिंह व जिला अधिकारी अविनाश सिंह, मनु कालिया सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, उमाशंकर कहार नोडल अधिकारी मेगा कैंप अपर जिला जज बरेली, जया प्रियदर्शनी अपर सिविल जज सीडी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विजेंद्र त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट बरेली और जिला चिकित्सा अधिकारी विश्राम सिंह और भी गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसमें सपना द्विवेदी डॉक्टर ए के शर्मा, पीएलबी अमित कुमार, वंदना, सत्यपाल सिंह सुधीर उपाध्याय, ज्वाला, शुभेंदु, बालक राम, एहसान आदि सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा।