Skip to main content

39 दिनों का अटूट सत्याग्रह: किसानों की पुकार—न्याय दो, विश्वास लौटाओ!

बरेली समाचार

किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक/ सत्याग्रही डॉक्टर हरीश कुमार गंगवार के नेतृत्व में एक शिष्य मंडल बरेली मंडल आयुक्त बरेली महोदय जी 
मिला ।

किसान सत्याग्रह समिति के संयोजक डॉक्टर हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि माननीय मंडल आयुक्त जी की से सौहदपूरण  वातावरण में बातचीत हुई और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही  जिला अधिकारी महोदय से बात कर समस्या का समाधान निकलवाएंगे ।

कड़ाके की ठंड, खुले आसमान तले, गांधी पार्क, चौकी चौराहा पर 39 दिनों से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी है। हजारों धरती पुत्र—वसुधा के पीड़ित किसान—शांतिपूर्ण ढंग से न्याय की आस लगाए बैठे हैं।

बदायूं के ग्राम बगरैन स्थित उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गोदाम से करीब 10,000 क्विंटल (1031 मीट्रिक टन) धान-गेहूं-बीज (अनुमानित मूल्य ₹4 करोड़) की लूट/गड़बड़ी का मामला अब भी अनसुलझा है। 27 जनवरी 2026 को जिला अधिकारी, बदायूं द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच समिति (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिला अधिकारी बिसौली, उपनिदेशक कृषि एवं जिला कृषि अधिकारी) ने जांच शुरू की, लेकिन प्रभावित किसानों को एक भी अपडेट नहीं हुआ है। 
•  जांच समिति द्वारा अब तक की सारी कार्यवाही (साइट विजिट, स्टॉक सत्यापन, गवाह बयान, प्रारंभिक निष्कर्ष) का विस्तृत लिखित विवरण तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
•  जांच की प्रगति पर हर 7-10 दिनों में औपचारिक अपडेट प्रभावित किसानों को दिया जाए।
•  निष्पक्षता के लिए जांच समिति में एक अधिकृत किसान प्रतिनिधि को शामिल किया जाए।


सत्याग्रह संयोजक डॉ. हरीश गंगवार ने कहा कि 
“हमारी मेहनत की कमाई, बच्चों की फीस, शादियों का सपना—सब ₹4 करोड़ की इस लूट में डूब गया। हम शांत हैं, लेकिन संकल्प अटल है। प्रशासन विश्वास बहाल करे, पारदर्शिता दिखाए—तभी न्याय की उम्मीद बनेगी!”


असलम चौधरी, जगदीश सरन, विपिन पटेल, उल्फत सिंह सहित सैकड़ों सत्याग्रहियों ने कहा:
“हमारी पीड़ा सुनिए, अन्यथा यह संघर्ष और मजबूत होगा। SIT गठन, दोषियों पर कार्रवाई और पूरा भुगतान हमारी अटल मांग है!”
किसान सत्याग्रह समिति अपील करती है—न्याय की इस लड़ाई में आवाज बनें, साथ दें।

भवदिए

जय जवान! जय किसान!
डॉ. हरीश कुमार गंगवार
(सत्याग्रह संयोजक)
सादर
बरेली किसान सत्याग्रह समिति

News Category