Skip to main content

फरीदपुर नगर पालिका के चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप, सभासदों का हंगामा

फरीदपुर, बरेली: बुधवार को जनपद की नगर पालिका फरीदपुर के चेयरमैन और सभासदों ने चेयरमैन पर भ्रष्टाचार और हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए पालिका मे जमकर हंगामा किया। उन्होंने आठ सूत्री ज्ञापन ईओ की सौंपा। इस दौरान तीन घंटे नगर पालिका मे कामकाज ठप रहा। नगर पालिका फरीदपुर के सभासद कई महीनों से चेयरमैन के खिलाफ आंदोलनरत हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे तमाम सभासद नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सभासदों ने तीन घंटे प्रदर्शन के बाद ईओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद 35 आउटसोर्सिग कर्मचारी को तैनात किया गया था, लेकिन जानबूझकर उनका अक्तूबर और नवंबर का भुगतान नही दिया गया। जिससे इनके परिवारों की होली फीकी होने की आशंका है। कहा कि अक्तूबर 2025 के बाद से अब तक बोर्ड की बैठक नही बुलाई गई है। जिससे विकास कार्य रुके हुए हैं। सभासदों ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष मे एसी खरीद व अलाव समेत कई विकास कार्यों मे लाखों रुपये का घोटाला किया गया। सफाई निरीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को सौंप दी लेकिन उस पर कार्रवाई नही की गई। सभासदों ने चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान निर्दोष जायसवाल, रंजीत चौहान, सुनीता कठेरिया, तबस्सुम, राजेश मामा, देवेंद्र सिंह टोनी आदि सभासद मौजूद रहे।।

News Category