Skip to main content

बरेली: मीरगंज क्षेत्र में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी (एएनटीएफ) को मिली बड़ी सफलता

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यानी एएनटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ यूनिट बरेली ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी देव सिंह पुत्र मंगली सिंह, निवासी ग्राम बड़ागांव थाना सिरौली जनपद बरेली है। टीम ने उसे बरेली-रामपुर रोड स्थित हुरहुरी मोड़, थाना मीरगंज क्षेत्र से दबोचा।

आरोपी के कब्जे से 7 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 2,310 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह बिहार से अफीम लाकर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।