Skip to main content

राजधानी दिल्ली और एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो के यात्रियों ने पोस्ट कर DMRC से बड़ी मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यात्रियों ने लिखा कि ब्लू लाइन पर ऑफिस के समय व्यस्त समय में मेट्रो देरी से उपलब्ध होती है। साथ ही इसमें भीड़ी बहुत ज्यादा होती है। पढ़ें लेख के माध्यम से शिकायतकर्ताओं ने क्या डिमांड की है।

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर की लाइफ लाइन बनकर उभरी दिल्ली मेट्रो का ब्लू लाइन जैसे व्यस्त कॉरिडोर पर देर से मेट्रो उपलब्ध होना यात्रियों को परेशान करने लगा है। इस वजह से कई यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ब्लू लाइन पर ऑफिस के वक्त व्यस्त समय में मेट्रो विलंब से उपलब्ध होने की दिल्ली मेट्रो रेल निगम से‌ शिकायत की।

दो‌ मिनट के अंतराल पर मेट्रो परियोजना सुनिश्चित करने की मांग

इसके साथ ही ब्लू लाइन (Delhi Metro Blue Line) के पूरे हिस्से पर दो‌ मिनट के अंतराल पर मेट्रो परियोजना सुनिश्चित करने की मांग की। ताकि व्यस्त समय में यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो। सैयद हिफजुर नामक एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेट्रो में सफर करने वाले यात्री बहुत समस्या झेल रहे हैं।

ऑफिस जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी- शिकायत

इससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। डीएमआरसी इस समस्या का निदान करे। सुबह व्यस्त समय में 9.24 बजे किए गए इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो शेयर किया जिसमें यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड पर द्वारका के लिए आठ मिनट पर मेट्रो उपलब्ध होने की सूचना प्रदर्शित हो रही है।

प्रिंस नामक एक यात्री ने अपने पोस्ट में कहा कि ब्लू लाइन की मेट्रो में बहुत भीड़ है। सरकार को दो मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाना चाहिए। अभी पांच से आठ मिनट के अंतराल पर मेट्रो चल रही है।