Skip to main content

आनंद विहार से सहरसा जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में विस्फोट, ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर ही दौड़ने लगे यात्री

बस्ती के पास आनंद विहार-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस में धमाके से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी और उतरकर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को शांत किया। माना जा रहा है कि पटाखे से धमाका हुआ। इसी बीच, रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

बस्ती। आनंद विहार से चलकर सहरसा जाने वाली 15558 डाउन ट्रेन में विस्फोट के बाद ट्रेन के एक बोगी में भगदड़ मच गई। इसकी जीआरपी बस्ती इसकी छानबीन कर रही है।

हरिद्वार की तर्ज पर दिल्ली में बन रही यमुना नहर, छठ पूजा के लिए मिलेंगी कई सुविधाएं

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। यमुना किनारे आईटीओ घाट पर विशेष व्यवस्था की जा रही है। हरिद्वार की तर्ज पर 300 मीटर लंबा घाट बनाया जा रहा है, जहां यमुना का पानी नहर में प्रवाहित होगा। 1,000 घाटों पर विशेष आयोजन होंगे, और वासुदेव घाट की भी सफाई की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

तीन दिन बाद लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो जाएगा। दिल्ली सरकार घाटों को भव्य रूप से सजाने में जुटी है। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सफाई व अन्य व्यवस्थाएँ की जा रही हैं ताकि पूर्वांचल के लोगों को इस महापर्व को मनाने में कोई कठिनाई न हो।

रायपुर सेंट्रल जेल में अपराधी चला रहे मोबाइल, NDPS एक्ट का आरोपी कसरत करता आया नजर; वायरल वीडियो पर मचा हड़कंप

रायपुर सेंट्रल जेल में एनडीपीएस एक्ट के आरोपी रशीद अली का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए दिख रहा है, जिससे जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। यह वीडियो 13 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच का है। जेल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। पहले भी यहां गैंगस्टर अमन साव का फोटोशूट वायरल हुआ था।

रायपुर की सेंट्रल जेल फिर सुर्खियों में है। बैरक नंबर-15 से सामने आए वीडियो और फोटोशूट ने जेल सुरक्षा की पोल खोल दी है। वीडियो में एनडीपीएस एक्ट के आरोपित रशीद अली उर्फ राजा बैजड मोबाइल फोन से वीडियो कॉल करता नजर आया।

बरेली में दीपावली वीक में पुलिस अलर्ट, पैदल गश्त करते दिखे ADG

बरेली पुलिस धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर अलर्ट पर है। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने फ़ोर्स के साथ कुतुबखाना और बड़ा बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। व्यापारियों और लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का एहसास कराया। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।

गुजरात में नए मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम

गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हुआ है, जिसमें हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कई दिग्गज नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। मंत्रिमंडल में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा गया है और भ्रष्टाचार के आरोपों वाले मंत्रियों को बाहर कर दिया गया है। नए मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

जौनपुर: थाना मुंगरा बादशाहपुर पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मुंगरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर समाचार समाचार

जौनपुर: श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर के निर्देश के क्रम के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री गंगा सागर मिश्र मय हमराह के मु0नं0-208/22 धारा-147/323/504/506 भा0द0वि0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर से सम्बन्धित अभि0 1.विकास यादव पुत्र राम जनक  निवासी ग्राम अहमदपुर कैथोली थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर को उसके घर  से हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त  का विवऱण

दीपावली पर सीएम योगी का कुम्हारों को तोहफा, अब बिना आवेदन मिलेगा जमीनों का पट्टा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर कुम्हारों को बड़ा तोहफा दिया है। अब उन्हें मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए बिना आवेदन के जमीन का पट्टा मिलेगा। मिट्टी कला बोर्ड के गठन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

दीपावली से पहले आसमान क्यों छूने लगे फ्लाइट के फेयर? लखनऊ से मुंबई 25 हजार के पार, पूरी लिस्ट

दीपावली के बाद यात्रियों की वापसी मुश्किल होने वाली है, खासकर मुंबई जैसे शहरों से। 26 अक्टूबर को लखनऊ से मुंबई का विमान किराया 25 हजार रुपये तक पहुँच गया है। ट्रेनों में भारी वेटिंग लिस्ट के कारण विमानों के किराए में वृद्धि हुई है, जो पिछले साल से 10% अधिक है। तेजस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट भी काफी बढ़ गई है।

मौलाना तौकीर के करीबी अफजल ने कोर्ट में किया सरेंडर, बरेली उपद्रव के बाद से चल रहा था फरार

बरेली में, मौलाना तौकीर रजा के करीबी, 15 हजार के इनामी अफजल बेग ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे जेल भेज दिया गया है। यह गिरफ्तारी कानपुर में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद के बाद हुए उपद्रव से जुड़ी है, जिसमें मौलाना तौकीर रजा के नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। पुलिस ने इस मामले में कई मुकदमे दर्ज किए हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वंदे भारत होगी और ज्यादा हाईटेक, जापान और यूरोप की ट्रेनों जैसी मिलेंगी सुविधाएं; रेलवे का पूरा प्लान

भारतीय रेलवे स्वदेशी तकनीक के माध्यम से निर्माता से निर्यातक बन गया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब वंदे भारत का अगला संस्करण आने वाला है, जो और भी आधुनिक होगा। 2047 तक 7 हजार किमी लंबे यात्री कॉरिडोर विकसित करने की योजना है, जो 350 किमी प्रतिघंटा की गति से चलेंगी। वंदे भारत-4 अगले 18 महीनों में आएगा, जो वैश्विक मानकों को पूरा करेगा। 

स्वदेशी तकनीक के माध्यम से भारत रेलवे के क्षेत्र में निर्माता से निर्यातक बन चुका है। अब वैश्विक स्तर पर भारत में निर्मित रेल इंजन और कोच की मांग अब अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और कई अन्य देशों से आ रही है।