Skip to main content

'50 खोखे, एकदम ओके', मंत्री संजय शिरसाट के वायरल वीडियो पर आदित्य ठाकरे का तंज; पूछा- कहां से आए इतने नोट?

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। मंत्री संजय शिरसाट को आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ठाकरे ने एक वीडियो जारी कर शिरसाट पर 50 खोखे एकदम ओके का कटाक्ष किया और उनकी संपत्ति में वृद्धि पर सवाल उठाए। उन्होंने आयकर विभाग से कार्रवाई की मांग की है

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री संजय शिरसाट को पिछले दिनों आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया।

आधार से वोटर आईडी लिंकेज को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, अमित मालवीय बोले- वोट के लिए कुछ भी...

भाजपा नेता अमित मालवीय ने आधार और वोटर आईडी लिंकेज पर कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए उसे बेशर्मी से पलटना बताया। उन्होंने 2021 में कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन और अब वोटर आईडी को सत्यापित करने के लिए आधार की चाहत पर सवाल उठाए। मालवीय ने पुराने वीडियो और समाचार स्क्रीनशॉट साझा किए जिसमें कांग्रेस नेताओं के विरोध को दर्शाया गया है।

'मुझे गद्दार कहा, बाहर मिल तुझे देखता हूं...'; विधान परिषद में भिड़े शिंदे और उद्धव गुट के नेता

महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) सदस्य अनिल परब द्वारा मंत्री शंभूराज देसाई को गद्दार कहने पर तीखी बहस हुई। यह विवाद मराठी भाषी लोगों को आवास सुरक्षा प्रदान करने पर था। देसाई ने बताया कि परब ने उन्हें धमकी भी दी जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के विधान परिषद सदस्य अनिल द्वारा द्वारा महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई को ‘गद्दार’ कहने पर आज विधान परिषद में काफी देर तक तीखी बहस चलती रही। यह टकराव मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में मराठी भाषी लोगों को आवास के लिए कानूनी सुरक्षा प्रदान करने पर चल रही बहस के दौरान हुआ।

जिला एवं महानगर कांग्रेस का पद ग्रहण एवं संकल्प समारोह कार्यक्रम संपन्न

बरेली समाचार
बरेली आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी  के नवनियुक्त पदाधिकारीयो का चौपाला रोड स्थित रोटरी भवन में एक भव्य पद ग्रहण एवं संकल्प समारोह हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की संचालन किया और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संजय कपूर उपस्थित रहे


कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से किया गया और समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया

कांग्रेस का पद एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम रोटरी भवन में 11:00 बजे शुरू होगा


बरेली समाचार
            
सभी सम्मानित जिला कॉंग्रेस एवं महानगर कांग्रेस पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य प्रदेस कॉंग्रेस कमेटी के सदस्य एवं सभी फ्रंटल प्रकोष्ठ सेल के पदाधिकारियों एंब सभी कॉंग्रेस पूर्व प्रत्याशी समस्त कॉंग्रेस जनों से अनुरोध है 

नीतीश सरकार ने कर दी मौज, बिहार में 1.11 करोड़ लोगों के खाते में सीधे भेजे जाएंगे 1227 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 जुलाई को 1 करोड़ 11 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1227 करोड़ रुपये डीबीटी से भेजेंगे। यह पहली बार है जब तीन गुनी बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। पूरे राज्य में उत्सव मनाया जाएगा। लाभार्थियों के लिए भोजन पेयजल और मुख्यमंत्री के संबोधन की व्यवस्था की गई है।

'1971 की युद्ध के बाद हिंदुस्तान आए थे, वो आज घुसपैठिए कैसे?', वोटर लिस्ट विवाद और बांग्लादेशियों को लेकर क्या बोले ओवैसी?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विवाद गहरा गया है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के निर्देशों पर भ्रम की स्थिति बताई है वहीं ओवैसी ने जल्दबाजी में फैसले लेने का आरोप लगाया है। ओवैसी ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर नागरिकता गंवाने का डर जताया है और भाजपा पर घुसपैठ के मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और सत्यापन को लेकर सियासी पारा काफी हाई है। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है।

'जो चीन कहता है, वो राहुल गांधी बोलते हैं', राफेल को लेकर कांग्रेस नेता के बयान पर फूटा अमित मालवीय का गुस्सा

ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान और चीन ने भारतीय सेना के खिलाफ दुष्प्रचार किया। पाकिस्तान ने राफेल को मार गिराने का झूठा दावा किया जिसे भारत ने बेनकाब किया। फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार चीन ने अपने दूतावास के माध्यम से राफेल की क्षमता पर सवाल उठाए। अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा उन पर चीनी सैन्य तकनीक के प्रति झुकाव रखने का आरोप लगाया।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और चीन ने मिलकर भारतीय सेना के खिलाफ खूब प्रोपेगेंडा चलाया था। पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए थे कि उसकी सेना ने राफेल मार गिराया।

लालू यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बताया- किस आधार पर मिलेगा प्रत्याशियों को टिकट

लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय परिषद ने पार्टी के स्थापना दिवस पर उनके निर्वाचन पर मुहर लगाई। लालू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे उन पर किए गए विश्वास पर खरे उतरेंगे और टिकट वितरण में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। तेजस्वी ने भी क्षेत्र भ्रमण पर जोर दिया। नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।

तमिलनाडु में AIADMK और विजय थलापति की पार्टी के गठबंधन की चर्चा, BJP के लिए टेंशन क्यों?

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं। एआइएडीएमके की राजग में वापसी के बावजूद भाजपा के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हैं। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके और एआइएडीएमके के बीच संभावित समझौते ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि विजय ने भाजपा के साथ जाने से इनकार कर दिया है।

विधानसभा चुनाव के पहले तमिलनाडु में नए समीकरण के संकेत मिलने लगे हैं। एआइएडीएमके की भले ही राजग में वापसी हुई हो और इसके लिए भाजपा ने अपने लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को हटाना पड़ा हो, लेकिन दोनों के संबंधों में दरार झलकने लगी है।