दहेज हत्या के मामले में 5 आरोपियों को किया गया था बरी, अपीलीय अदालत ने किया हस्तक्षेप तो SC ने दे दी नसीहत
दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी पांच लोगों को बरी किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने रेखांकित किया कि अगर निचली अदालतों के निष्कर्ष उचित रूप से संभव है और सबूतों से समर्थित है, तो अपीलीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अपीलीय अदालतों द्वारा बरी करने के मामले में हस्तक्षेप करने को लेकर टिप्पणी की है और कहा है कि अपीलीय अदालतों को केवल उन दुर्लभ मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए जहां पिछली अदालतों का दृष्टिकोण स्पष्ट न हो या फिर जहां रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्य केवल दोष के अपरिहार्य निष्कर्ष पर ही ले जाते हैं।
राजपथ से संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर तक... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने कैसे पूरी दुनिया को जोड़ा? देखें 11 सालों का सफर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को 11 साल पूरे हो चुके हैं। 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी ने योग को भारत की अमूल्य विरासत के रूप में प्रमोट किया और अगले ही साल संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। तो आइए देखते हैं तब से लेकर अब तक योग दिवस के साथ पीएम मोदी का सफर कैसा रहा है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में रोड शो भी किया। इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। इसके बाद पीएम मोदी ने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया
ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भुवनेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह का खास आयोजन किया गया। ओडिशा में पीएम मोदी ने राज्य को 18,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। कार्यक्रम में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने यह भी बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप का न्योता क्यों स्वीकार नहीं किया।
राजा के कत्ल में सोनम के परिवार वालों का भी हाथ! भाई सचिन ने आरोप लगाते हुए कर दी बड़ी मांग
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के भाई सचिन रघुवंशी ने राजा की पत्नी सोनम पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है। सचिन ने सोनम और अन्य आरोपियों को गहन जांच के लिए इंदौर लाने की मांग की है। उन्होंने सोनम के पूरे परिवार की नार्कोएनेलिसिस जांच की मांग की है जिससे हत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर मृतक के भाई सचिन रघुवंशी ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनम बार-बार पुलिस को गुमराह कर रही है।
तीन महीने पहले बदला गया था विमान का इंजन, क्रैश हुए प्लेन को लेकर AIR INDIA का खुलासा
अहमदाबाद विमान हादसे की असल वजह की जांच जारी है। एअर इंडिया के प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि विमान का दाहिना इंजन 3 महीने पहले बदला गया था और बाएं इंजन का निरीक्षण अप्रैल में हुआ था। क्रैश हुए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का डिटेल मेंटेनेंस जून 2023 में हुआ था। उन्होंने कहा कि उड़ान से पहले विमान और इंजन में कोई समस्या नहीं थी।
अहमदाबाद विमान हादसे की असल वजह की जांच हो रही है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि विमान के दोनों इंजन में खराबी आ जाने या इलेक्ट्रॉनिक या फिर हाइड्रोलिक खराबी की वजह से यह हादसा हुआ।
3 साल की जेल, 50,000 रुपये का जुर्माना... कर्नाटक सरकार ने भीड़ प्रबंधन के लिए नया विधेयक किया प्रस्तावित
कर्नाटक सरकार भीड़ प्रबंधन के लिए एक नया विधेयक लाने की तैयारी में है। इस विधेयक का उद्देश्य चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसी भगदड़ की घटनाओं को रोकना है। विधेयक के अनुसार प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर 3 साल की सजा और 50000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह कानून क्रिकेट फुटबॉल मैचों विवाह और राजनीतिक समारोहों जैसे आयोजनों में अधिकतम लोगों की अनुमति को भी निर्दिष्ट करेगा।
पहले से है फास्टैग, तो क्या करें? 'पास' से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां
केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को राहत देते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3000 रुपये में फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा की। मौजूदा फास्टैग को अपडेट करके और राजमार्ग यात्रा एप से भुगतान करके पास सक्रिय किया जा सकता है।
केंद्र सरकार ने मध्य वर्ग के लोगों को राहत देते हुए बड़ा एलान किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गो पर तीन हजार रुपये मे फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास बनेगा।
- Read more about पहले से है फास्टैग, तो क्या करें? 'पास' से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां
- Log in to post comments
- 2 views
SC में शादी रद करने की मांग लेकर पहुंची नाबालिग, बोली- ससुराल वाले चाहते हैं बच्चा; कोर्ट ने पुलिस को दिया ये आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस आयुक्त को नाबालिग लड़की जो अपनी शादी को रद्द करने की मांग कर रही है को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि लड़की और उसके दोस्त को जान का खतरा है। नाबालिग लड़की ने दावा किया कि उसकी जबरन शादी कर दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि अपनी शादी को रद करने की मांग कर रही नाबालिग लड़की को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें।
भारत-कनाडा के संबंधों पर जमी बर्फ पिघली, PM मोदी और कार्नी ने किया उच्चायुक्तों की नियुक्ति का एलान; पढ़ें बड़ी बातें
जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और कनाडा के पीएम मार्के कार्नी के बीच मुलाकात में दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघल गई। दोनों देशों ने उच्चायुक्तों की नियुक्ति और राजनयिकों की संख्या बढ़ाने पर सहमति जताई। मुक्त कारोबार समझौते (एफटीए) पर बातचीत फिर से शुरू होगी। पीएम मोदी ने कनाडा के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण बताया।
Sonam Raghuvanshi: 'सोनम ने दरवाजे पर कुछ टांगा और फिर...', राजा हत्याकांड में नया मोड; पिता ने किया बड़ा खुलासा
इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनके पिता ने पत्नी सोनम पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सोनम के कहने पर राजा ने घर के मुख्य दरवाजे पर एक पोटली टांगी थी। राजा और सोनम ने मई में शादी की थी और हनीमून के दौरान राजा लापता हो गए थे बाद में उनका शव मिला।
इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है। इस मामले में राजा की पत्नी सोनम और उसके अन्य साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं। राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के दौर की गई थी।