हाफिज सईद ने लिखी पहलगाम हमले की स्क्रिप्ट? 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड का घाटी में हुए अटैक से मिला लिंक!
2019 में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद घाटी में ये हमला काफी ज्यादा घातक माना जा रहा है और पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार की ओर से उच्च-स्तरीय कूटनीतिक और सुरक्षा प्रतिक्रियाएं शुरू कर दी गई है। यह हमला प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (LET) आतंकी संगठन से जुड़े एक कट्टर समूह द्वारा किया गया था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत में काफी ज्यादा गुस्सा और आक्रोश है। इस हमले ने जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से एक्टिव आतंकी मॉड्यूल को सामने ला दिया है।
लश्कर से जुड़े समूह ने किया पहलगाम में हमला
कुछ बड़ा होने वाला है...? बॉर्डर पर अलर्ट, दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग; श्रीनगर जाएंगे सेना प्रमुख
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर का दौरा करेंगे। इस दौरान उन्हें घाटी और एलओसी पर बल द्वारा उठाए गए आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 15 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के अन्य गठन कमांडर भी इस दौरे में मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है। भारत-पाक बॉर्डर भी अलर्ट मोड पर है। इसी बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए कल (25 अप्रैल) श्रीनगर का दौरा करेंगे।
आतंकियों पर एक्शन की तैयारी, दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी; एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों के साथ की बैठक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आए। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच बातचीत में भी आतंकवाद पर चर्चा हुई। अमेरिका ने भी भारत के साथ खड़े रहने की बात कही।
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... टैरिफ वॉर के बीच जेडी वेंस और PM मोदी के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) में हुई प्रगति का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने ऊर्जा रक्षा रणनीतिक प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर भी चर्चा की। वेंस अपनी भारतीय मूल की पत्नी और बच्चों के साथ चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। इस बैठक में ऊर्जा रक्षा और दूसरे क्षेत्रों में चल रहे सहयोग पर भी महत्वपूर्ण बातचीत हुई।
'चार हफ्ते का समय देता हूं, कहीं से भी...', बाल तस्करी मामले पर SC ने दिल्ली पुलिस को दिया सख्त अल्टीमेटम
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस को अपहृत नवजात शिशुओं को खोजने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि दिल्ली के अंदर और बाहर नवजात शिशुओं का अपहरण करने और उन्हें बेचने में शामिल गिरोहों के मुद्दे की जांच के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
नई दिल्ली। देश में बाल तस्करी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने कहा कि देश में बच्चों की तस्करी स्थिति बदतर होती जा रही है।
मतदाता सूची में अब नहीं होगी गड़बड़ी! चुनाव आयोग ने शुरू की नई पहल, सुधार के लिए बनाया ये प्लान
चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। चुनाव आयोग पर मतदान सूची में गड़बड़ जैसे कई आरोप लगते रहे हैं। हालांकि अब आयोग ने इन सभी कमियों पर काम करने का फैसला किया है। मतदान से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खामियों की पहचान करके उनमें सुधार किया जाएगा। चुनाव आयोग ने इस नई पहल की शुरुआत कर दी है।
नई दिल्ली। चुनाव से जुड़ी छोटी- छोटी त्रुटियों को लेकर चुनाव आयोग अक्सर राजनीतिक दलों के निशाने पर रहता है। हालांकि अब चुनाव आयोग ने इन कमियों को खत्म करने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाओ...',ममता के खिलाफ मिथुन चक्रवर्ती ने खोला मोर्चा; केंद्र से की सेना भेजने की मांग
'पश्चिम बंगाल में हिंसा के हालात देखने को मिल रहे हैं। कई संवेदनशील इलाकों में पथराव आगजनी और झड़प के मामले सामने आ रहे हैं। बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी राज्य की हालत पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग की है। साथ ही मिथुन ने गृह मंत्री अमित शाह से सेना भेजने की अपील की है।
कोलकाता। वक्फ संशोधन अधिनियम पास होने के बाद से पश्चिम बंगाल में हालात बेकाबू हो चुके हैं। मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों से हिंसा की दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आ रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
दिल्ली और राजस्थान में परेशान करेगी गर्मी, पहाड़ों पर आंधी-तूफान का अलर्ट; इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
दिल्ली और राजस्थान में परेशान करेगी गर्मी, पहाड़ों पर आंधी-तूफान का अलर्ट; इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
दिल्ली एनसीआर समेत यूपी हरियाणा और पंजाब में गर्मी से हाल बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में गर्मी परेशान करेगी यहां तापमान 40 के ऊपर जाने को तैयार है।
राष्ट्रपति को आदेश देना लोकतंत्र के खिलाफ', सुप्रीम कोर्ट की किस टिप्पणी पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़
'राष्ट्रपति को आदेश देना लोकतंत्र के खिलाफ', सुप्रीम कोर्ट की किस टिप्पणी पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़?
8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार एक टिप्पणी के जरिए सलाह दी थी कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर राज्यपालों द्वारा भेजे गए लंबित विधेयकों पर फैसला ले लेना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय की इस टिप्पणी पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा हाल ही में एक निर्णय द्वारा राष्ट्रपति को निर्देश दिया गया है। हम कहां जा रहे हैं? देश में क्या चल रहा है?
'सच की जीत होगी, मैं तैयार हूं...', रॉबर्ट वाड्रा से ED आज फिर करेगी पूछताछ; फेसबुक पर लिखी पोस्ट
रॉबर्ट वाड्रा से कल ईडी ने जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की। इसके बाद रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा उन्होंने कहा-मैं सत्य में विश्वास करता हूं और सत्य की जीत होगी। उन्होंने आगे कहा-मैं अन्यायपूर्ण दबाव के लिए तैयार हूं। लोगों की जरूरतों को पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। आज फिर ED वाड्रा से पूछताछ करेगी।