संजय राउत ने बढ़ाई MVA की धड़कन! कहा- गठबंधन से अलग नहीं होंगे, मगर कार्यकर्ता BMC चुनाव अकेले लड़ने के मूड में
विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने बड़ा कदम उठाने जा रही है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को संकेत दिया कि शिवसेना (यूबीटी) बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव अकेले लड़ सकती है। हालांकि राउत ने स्पष्ट किया है कि पार्टी महा विकास अघाड़ी (MVA) से अलग नहीं होगी। मगर अकेले चुनाव लड़ने की बात चल रही है।
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
कर्नाटक में कंटेनर ट्रक के कार पर पलटने से छह लोगों की मौत हो गई। नेलमंगला में एक कंटेनर ट्रक के कार पर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके तालेकेरे के पास हुई। एक बड़ा मालवाहक कंटेनर ले जा रहा ट्रक कार पर पलट गया जिसमें छह लोग बैठे थे।
‘डॉ. आंबेडकर का ऐसा अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा’, प्रियंका गांधी ने की अमित शाह की टिप्पणी की निंदा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी की निंदा की। प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत में इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रियंका ने कहा- वे जानते हैं कि आंबेडकर जी के लिए उनकी सच्ची भावनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए वे अब विपक्ष से डरे हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हंगामा बरपा हुआ है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं
Firecrackers Ban: दिल्ली के बाद अब हरियाणा और यूपी में पटाखों की बिक्री पर बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रदूषण पर बड़ा आदेश देते हुए हरियाणा और यूपी में पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया है। कोर्ट का कहना है कि दिल्ली में पटाखों पर बैन का असर तभी होगा जब एनसीआर के दूसरे शहरों में भी रोक रहेगी। इसलिए कोर्ट ने दोनों राज्यों को अगले आदेश तक दिल्ली की तरह पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया।
हमें संसद में जाने से रोका, आज तक नहीं हुई ऐसी हिंसा; धक्कामुक्की कांड पर बोले राहुल गांधी
संसद में हुई धक्का-मुक्की कांड पर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर राहुल गांधी ने सफाई दी। राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य मुद्दे की शुरुआत तब हुई जब गौतम अदाणी मामले सामने आया था। बीजेपी ने इस मामले को दबाने की कोशिश की। उसके बाद अमित शाह ने आंबेडकर को लेकर बयान दिया। हम शुरुआत से कहते आए हैं कि बीजेपी की सोच एंटी आंबेडकर है।
संसद परिसर में गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष नेता आंबेडकर मुद्दे पर आमने-सामने आ गए। सांसदों के बीच धक्का मुक्की हुई। इस धक्कामुक्की में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी घायल हो गए। दोनों सांसदों का इलाज कराया जा रहा है।
वन नेशन-वन इलेक्शन बिल के लिए जेपीसी का हिस्सा होंगी प्रियंका गांधी, ये सांसद भी होंगे शामिल
वन नेशन-वन इलेक्शन से जुड़े बिल को लोकसभा में पेश करने के तुरंत बाद ही जेपीसी के पास चर्चा के लिए भेज दिया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जेपीसी का गठन करेंगे। कांग्रेस की तरफ से जेपीसी के लिए प्रियंका गांधी का नाम आगे किया गया है। उनके साथ मनीष तिवारी सुखदेव भगत और रणदीप सुरजेवाला को भी पार्टी जेपीसी में शामिल करना चाहती है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पर बनी जेपीसी का हिस्सा हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ कांग्रेस के मनीष तिवारी, सुखदेव भगत और रणदीप सुरजेवाला भी जेपीसी में शामिल हो सकते हैं।
Atul Subhash: पत्नी निकिता गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंची हाई कोर्ट, अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की
अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में आरोपित पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के अन्य सदस्यों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। अग्रिम जमानत की अर्जी पर मंगलवार या बुधवार को सुनवाई की संभावना है। अतुल सुभाष मोदी के परिवार की तरफ से सिंघानिया परिवार की अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया जा सकता है।
कोरोना काल में घपला करने वाले अधिकारी नपे, 167 करोड़ का नुकसान पहुंचाने पर हुई FIR; पढ़ें कहां का है मामला
चिकित्सा कर्मियों के लिए पीपीई किट और एन95 मास्क की अवैध खरीद कर अधिकारियों ने 167 करोड़ का घपला किया। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) के मुख्य लेखा अधिकारी डॉ. एम. विष्णुप्रसाद द्वारा दर्ज की गई शिकायत में डीएमई के पूर्व निदेशक और कुछ निजी कंपनियों के प्रबंधन सहित प्रमुख हस्तियों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। अब सभी पर एफआईआर हुई है।
बेंगलुरु। कोरोना महामारी के दौरान कथित गड़बड़ियों के आरोप में कई सरकारी अधिकारियों और निजी कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप हैं कि कर्नाटक में हुई इस धोखाधड़ी के चलते राज्य के खजाने को 167 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है।
Atul Subhash Case: अतुल सुभाष सुसाइड केस के बीच SC की अहम टिप्पणी, पत्नी निशा सिंघानिया के लिए बनेगी संजीवनी?
Atul Subhash suicide case एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और इसके बाद पुरुषों के उत्पीड़न को लेकर एक बहस शुरू हो गई है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने इसी तरह के एक मामले की सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की है जो कि अतुल की पत्नी निशा और उसके परिवार वालों के लिए मददगार साबित हो सकती है।
बेंगलुरू के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में किसी को केवल उत्पीड़न के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
'मुझे अपना चेहरा छिपाना पड़ता है...' संसद में नितिन गडकरी ने क्यों कहा ऐसा?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में जानकारी दी कि देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 1.78 लाख लोगों की जान जाती है और 60% पीड़ित 18-34 वर्ष की आयु के होते हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा करने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा लेते हूं तो मैं अपना चेहरा छिपाने की दौरान एक सप्लीमेंट्री प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह कहा।