Supreme Court: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले और सिख विरोधी दंगों पर बड़ी खबर; पढ़ें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में आज क्या-क्या हुआ?
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कई अहम मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोप क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा। वहीं सिख विरोधी दंगों में दोषी करार दिए गए बलवान खोखर ने याचिका दाखिल कर सजा के निलंबन की मांग की थी। इस पर भी अदालत में सुनवाई हुई।
लगभग 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई से जवाब तलब किया है।
तो अटक गई 'नदी जोड़ो' परियोजना? सिर्फ केन-बेतवा पर चल रहा काम; संसद में सरकार ने बताई देरी की पूरी वजह
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना पर काम ठीक से नहीं चल पा रहा है। मौजूदा समय में सिर्फ केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम चल रहा है। नदी जोड़ो परियोजना के पांच प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने प्राथमिकता की श्रेणी में रखा है। मगर चार पर कोई खास प्रगति नहीं हुई है। केन-बेतवा परियोजना में केंद्र सरकार धन का आवंटन भी कर चुकी है।
विवादित ढांचा गिराने की बरसी पर पहली बार बंगाल विधानसभा का सत्र रहा स्थगित, भाजपा ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को स्थगित रहा। इसकी वजह छह दिसंबर की तारीख थी। दरअसल इसी दिन 1992 को अध्योध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। इसके विरोध में पहली बार विधानसभा का सत्र स्थगित किया गया। भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। बंगाल सरकार वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ भी हैं।
कोलकाता। बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार लगातार वक्फ संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध कर रही। विधेयक के खिलाफ शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कोलकाता में एक बड़ी रैली निकाली
अब हिंदुओं पर और अत्याचार नहीं! 9 दिसंबर को बांग्लादेश जाएंगे विदेश सचिव; पढ़ें यूनुस सरकार से क्या होगी बात?
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री का 9 दिसंबर को बांग्लादेश का दौरा करने का कार्यक्रम है और वह अपने समकक्ष से मुलाकात करेंगे और यात्रा के दौरान कई अन्य बैठकें होंगी। विदेश सचिव के नेतृत्व में विदेश कार्यालय परामर्श एक संरचित जुड़ाव है। दोनों देशों के लिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में काफी खटास आ चुकी है।
किसानों की सबसे बड़ी मांग पर कृषि मंत्री ने संसद में दिया जवाब, बताया MSP का फॉर्मूला; कर्जमाफी पर कही ये बात
किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) मूल्य पर खरीदेगी। यह मोदी की गारंटी है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा।
SC News: पिता दलित और मां की अलग जाति, क्या बच्चों को मिलेगा आरक्षण का लाभ? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने एक गैर-दलित महिला और एक दलित व्यक्ति के बीच विवाह को रद्द करते हुए उनके बच्चों के रिजर्वेशन के हक पर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने इसी के साथ पति को अपने नाबालिग बच्चों के लिए अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने का आदेश दिया जो पिछले छह वर्षों से अपनी मां के साथ रह रहे हैं।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर एक अहम फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने एक गैर-दलित महिला और एक दलित व्यक्ति के बीच विवाह को रद्द कर दिया।
सभी विधयकों के नाम हिंदी में क्यों? विपक्ष के सवालों पर भाजपा ने कहा- ये औपनिवेशिक मानसिकता से ग्रस्त
राज्यसभा में आज केंद्रीय विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को पेश किया। इस विधेयक के नाम को लेकर विपक्ष के कुछ सांसदों ने आपत्ति जताते हुए सरकार पर कानूनों के हिंदीकरण का आरोप लगाया। विपक्ष के सांसदों ने इसके नाम पर विचार करने को कहा। हालांकि सरकार ने विपक्ष के आरोपों का खंडन किया और कहा कि ये लोग औपनिवेशिक मानसिकता से चिपके हुए हैं।
संसद में गूंजा OCCRP का मुद्दा, सुधांशु त्रिवेदी बोले- लगातार हो रही देश की छवि बिगाड़ने की कोशिश
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राज्यसभा में विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि जब भी संसद का सत्र चल रहा होता है उसी समय विदेशों में कोई ना कोई रिपोर्ट सामने आ जा जाती है। उन्होंने कहा कि ये केवल भारत की छवि खराब करने की कोशिश है। शुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर भारत को अस्थिर करने के लिए विदेशी हस्तक्षेप का आरोप लगाया।
Assam Beef Ban: असम सरकार का बड़ा फैसला, पूरे राज्य में गोमांस पर लगाया बैन
असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पूरे राज्य में गोमांस पर बैन लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम के होटलों रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद राजनीति भी शुरू हो गई है।
'अर्धसैनिक बलों के जवानों में बढ़े आत्महत्या के मामले', गृह मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया है कि बीते कुछ समय में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों में आत्महत्या के आंकड़े बढ़े हैं। पिछले 5 वर्षों में करीब 730 जवानों ने अलग-अलग कारणों से आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे कई निजी कारण शामिल हैं। इन घटनाओं में कमी लाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसने अपने सुझाव दिए हैं।
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। बीते कुछ समय में ये आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। गृह मंत्रालय ने राज्य सभा में यह जानकारी दी है। बीते 5 सालों में 730 जवानों ने आत्महत्या की है।