Skip to main content

ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच चीन ने मान ली भारत की ये तीन मांग, पाकिस्तान भी परेशान; लेकिन यहां फंस रहा पेच

चीन ने भारत की तीन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। ये तीनों मांगे आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इसमें भारत को चीन से उर्वरक आपूर्ति में आ रही बाधाओं को समाप्त करने के साथ ही रेअर अर्थ मैग्नेट व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए जरूरी टनेल बोरिंग मशीन के आयात को शुरू करना शामिल है।

नीला ड्रम रिटर्न: 'मम्मी ने पापा को ड्रम में डाल दिया और फिर...' बेटे ने खोला राज... कैसे प्रेमी के साथ मिलकर उतार मौत के घाट

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में छत पर नीले ड्रम में बरामद युवक के शव के मामले में उसकी पत्नी और कथित प्रेमी को सोमवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को हंसराम का शव घर की छत पर एक नीले ड्रम में मिला था। उसकी पत्नी सुनीता और मकान मालिक का पुत्र जितेंद्र फरार थे।

घंटों जाम में फंस रहे हैं तो क्यों दें टोल? त्रिचूर मामले पर सुनवाई को दौरान सुप्रीम कोर्ट ने NHAI पूछे कई सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआइ से पूछा कि 65 किलोमीटर के राजमार्ग को तय करने में 12 घंटे लगने पर यात्रियों से 150 रुपये का टोल क्यों वसूला जा रहा है। अदालत ने केरल हाई कोर्ट के उस आदेश पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की जिसमें पलियेक्कारा टोल प्लाजा पर टोल संग्रह निलंबित करने को कहा गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) से पूछा कि अगर 65 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को तय करने में 12 घंटे लगते हैं, तो किसी यात्री को 150 रुपये के टोल का भुगतान करने के लिए क्यों कहा जाए?

पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर क्या कहा, ट्रंप से मुलाकात की सीक्रेट बात हो गई लीक?

प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई जिसमें पुतिन ने ट्रंप से अपनी मुलाकात की जानकारी दी। रूस-यूक्रेन युद्ध को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त करने पर चर्चा हुई। मोदी ने भारत के रुख को दोहराया कि वह हमेशा शांति और कूटनीति के माध्यम से समाधान का पक्षधर है और हर संभव मदद करने को तैयार है।

दुनिया चाहती है युद्ध का अंत', ट्रंप-पुतिन की मुलाकात पर बोला भारत ; जानें PM मोदी ने क्यों कहा जेलेंस्की को धन्यवाद

'भारत ने अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लोदिमीर पुतिन की मीटिंग का स्वागत किया है जिसमें यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन संघर्ष के जल्द अंत और शांति की बहाली की उम्मीद जताई है। स्वतंत्रता दिवस पर जेलेंस्की की शुभकामनाओं पर पीएम मोदी ने धन्यवाद दिया और शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की। पुतिन ने यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है।

भारत ने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लोदिमीर पुतिन की अलास्का में हुई मीटिंग का स्वागत किया। यह बैठक लगभग तीन घंटे चली लेकिन यूकेन युद्ध में सीजफायर को लेकर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई।

खत्म होंगे छोटी-छोटी बातों पर जेल में डालने वाले कानून, पीएम मोदी ने दिया वैश्विक चुनौतियों से निपटने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अगले दौर के आर्थिक सुधारों को गति देने का वादा किया है जिसके लिए एक कार्य दल का गठन किया गया है। इसका लक्ष्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह टास्क फोर्स नियमों और नीतियों को 21वीं सदी के वैश्विक वातावरण के अनुकूल बनाएगी जिससे स्टार्टअप्स लघु उद्योगों और उद्यमियों को फायदा होगा।

वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका की शुल्क नीति की वजह से जिस भारत की आर्थिकी के समक्ष जिस तरह की चुनौतियों के उभरने की बात कही जा रही है, जानकारों का मानना है कि उससे निपटने के लिए आर्थिक सुधारों को और आगे बढ़ाना ही होगा

'वनतारा को पक्षकार बनाएं', बंदी हाथियों को वापस करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा में बंदी हाथियों को वापस करने के लिए निगरानी समिति गठित करने की याचिका को अस्पष्ट बताया। जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने याचिकाकर्ता से वनतारा को पक्षकार बनाने के लिए कहा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हाथियों को मंदिरों से जबरन लाया गया और वनतारा में वन्यजीवों की तस्करी की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वनतारा में बंदी हाथियों को वापस करने के लिए एक निगरानी समिति गठित करने की मांग वाली याचिका को 'पूरी तरह से अस्पष्ट' करार दिया।

'वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे चुनाव आयोग'; बिहार में SIR विवाद के बीच SC का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पूछा कि अगर 22 लाख लोगों की मृत्यु हुई है तो बूथ स्तर पर इसका खुलासा क्यों नहीं किया गया है? कोर्ट ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर 22 लाख लोगों की मृत्यु हुई है, तो बूथ स्तर पर इसका खुलासा क्यों नहीं किया जाता?

UPI पर अब दोस्तों-रिश्तेदारों से नहीं मांग पाएंगे पैसा, NPCI ने बंद की 'कलेक्ट रिक्वेस्ट'; क्‍यों लिया यह फैसला?

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बैंकों और पेमेंट एप्स को 1 अक्टूबर 2025 से यूपीआई पर पीयर-टू-पीयर कलेक्ट रिक्वेस्ट बंद करने का निर्देश दिया है। यूपीआई को सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है क्योंकि जालसाज इस फीचर का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि मर्चेंट कलेक्ट रिक्वेस्ट भेज पाएंगे और क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी से सीधा भुगतान किया जा सकेगा।

बढ़ रही हैं भारत-चीन की नजदीकियां, अब क्या करेंगे ट्रंप? PM मोदी के दौरे से पहले डोभाल और वांग यी की सीक्रेट मीटिंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच वैश्विक राजनीति में बदलाव दिख रहा है। कभी भारत-चीन के रिश्तों में कड़वाहट थी अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर जा सकते हैं। उससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी एनएसए अजित डोभाल से मिलने भारत आ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर के बीच ग्लोबल पॉलिटिक्स बदलती दिख रही है। कभी भारत-चीन के रिश्तों में कड़वाहट होती थी वो अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रहे हैं। पांच साल पहले लद्दाख में हुई झड़पों के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर जा सकते हैं।