Skip to main content

आज ही कर लें एनडीए एवं सीडीएस परीक्षाओं के लिए अप्लाई, कल है लास्ट डेट

 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से एनडीए एवं सीडीएस 2 एग्जाम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं और योग्यता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

घोषित हुए CASE 2023 स्टेज 1 परीक्षा परिणाम, 8880 उम्मीदवार सफल, देखें लिस्ट

 

 

CSIR SO ASO Result 2024: 

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने अनुभाग अधिकारी (SO) और सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) के कुल 444 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त प्रशासनिक सेवाएं परीक्षा (CASE) 2023 परीक्षा के पहले चरण यानी स्टेज 1 के नतीजों की घोषणा कर दी है। खबरों के मुताबिक परिषद द्वारा स्टेज 1 के नतीजे (CSIR SO ASO Result 2024) आज यानी सोमवार 3 जून को घोषित किए गए।

NEET PG 2024 के आवेदन में सुधार की आज है आखिरी तारीख, 7 से 10 जून तक फिर ओपेन रहेगी करेक्शन विंडो

 

 

NBEMS ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - पीजी 2024 के लिए आवेदन उम्मीदवारों को आवेदन सुधार (NEET PG 2024 Correction) का मौका देते हुए अप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपेन की है यह विंडो आज यानी सोमवार 3 जून को (रात 11.55 बजे) बंद हो जाएगी। हालांकि यदि कोई उम्मीदवार यदि अपने NEET PG 2024 आवेदन में सुधार नहीं कर पाता है तो उन्हें एक और मौका NBEMS द्वारा दिया जाएगा।

जेईई एडवांस आंसर की पर आज तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां, ऐसे करें अप्लाई

 

 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास की ओर से रिस्पॉन्स शीट जारी जारी होने बाद अब 2 जून को आंसर की जारी कर दी गई। आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर आज यानी 3 जून तक उस पर कमेंट फीडबैक दर्ज कर सकते हैं। फाइनल उत्तर कुंजी एवं रिजल्ट 9 जून को जारी किया जाएगा।

चार जून की शाम शहजादे भी करने जाएंगे साधना, गुफा की तलाश जारी...' कांग्रेस के पूर्व नेता का राहुल गांधी पर तंज

 

 

Exit Poll 2024 लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के साथ ही शनिवार को कई सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़ें जारी किए। सभी एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए गठबंधन को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़ें आने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।

बिहार बीएड सीईटी में शामिल होने के लिए आवेदन का अंतिम मौका, 4 जून तक फॉर्म में सुधार का भी चांस


 

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी लेट फीस के साथ 4 जून तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से करेक्शन विंडो भी ओपन कर दी गई है। अगर किसी अभ्यर्थी से फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो गई है तो वे 4 जून तक उसमें संशोधन कर सकते हैं

देशभर में Uttarakhand के कॉलेजों का डंका, यहां पढ़ना चाहते हैं 24 राज्‍यों के युवा

 

 

 

समर्थ पोर्टल पर राजकीय शिक्षण संस्थान छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इनमें 66 प्रतिशत पंजीकरण कराए गए। देश के 24 राज्यों के विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। प्रवेश के लिए राजकीय महाविद्यालय छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बन रहे हैं। कुल 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने स्नातक प्रवेश को पंजीकरण कराया है। कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में 60 प्रतिशत छात्राएं एवं 40 प्रतिशत छात्र हैं।

बिहार बोर्ड 10th, 12th स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कल से होंगे शुरू, इन साइट्स से कर सकेंगे अप्लाई

 

 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से स्क्रूटिनी के लिए कल यानी 2 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 6 जून 2024 तक जारी रहेगी। ऐसे छात्र जो विशेष परीक्षा/ कम्पार्टमेंट एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वे ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

 

 

AFCAT 2 2024: 

भारतीय वायु सेना की ओर से Air Force Common Admission Test- AFCAT 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो 28 जून 2024 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम की तैयारियों में लगे थे वे तय तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 204 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंग

मदरसा बोर्ड का परिणाम जारी, लड़कियों ने इस बार भी मारी बाजी

 

UP Madarsa Board Result 2024 उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी हो गया। कुल 88.5 प्रतिशत परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं। परीक्षाफल बोर्ड की वेबसाइट (madarsaboard.upsdc.gov.in) पर अपलोड कर दिया गया है। प्रदेश में इस बार कुल 114723 मदरसा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से 101602 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस बार भी मदरसा बोर्ड के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है