यूपी में एक और एनकाउंटर, श्रावस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर; पैर में लगी गोली
श्रावस्ती की भिनगा पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी को दबोच लिया। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से किए गए फायर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस खोखा व बाइक बरामद बरामद हुई है।
उज्जैन न्यूज़: एकनाथ शिंदे के बेटे पर महाकाल मंदिर में नियम तोड़ने का आरोप, गर्भगृह में की पूजा अर्चना
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में वीआईपी के नाम पर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। मंदिर में एक बार फिर नियमों को तोड़ने का मामला सामने आया है। इस बार आरोप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर लगे हैं। उधर मंदिर प्रशासक ने जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुजारियों को छोड़कर मंदिर के गर्भगृह में कोई और नहीं जा सकता है।
उत्तराखंड में स्कूटी पार्किंग को लेकर मुस्लिम व हिन्दू व्यापारी के बीच मारपीट के बाद बवाल, धारा 163 लागू
उत्तराखंड के गौचर में एक मुस्लिम और हिंदू व्यापारी के बीच वाहन पार्किंग को लेकर मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के तीन नामजद सहित 70-80 अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौच मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 163 लागू कर दी है।
गौचर: हिंदू और मुस्लिम व्यापारी के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर मंगलवार को पहले मामूली विवाद हुआ फिर जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद बाजार से लेकर पुलिस चौकी तक जमकर हंगामा हुआ।
बांकेबिहारी मंदिर अतिक्रमण मामला- इलाहाबाद HC ने राज्य सरकार से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
बांकेबिहारी मंदिर के आसपास अतिक्रमण के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण को चिह्नित कर रिकॉर्ड पर लाने का आदेश दिया था। अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। प्रकरण की सुनवाई न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ कर रही है।
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा स्थित बांकेबिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित दीर्घा मामले में सुनवाई करते हुए मंदिर के आसपास अतिक्रमण को लेकर कृत कार्रवाई के संबंध में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
मस्जिद के अवैध निर्माण हटाने पर लगी रोक, मुस्लिम पक्ष ने आदेश को दी थी चुनौती
मंडी की जेल रोड मस्जिद के अवैध निर्माण हटाने के मामले फिलहाल रोक लग गई है। प्रधान सचिव शहरी निकाय व नगर नियोजन के न्यायालय ने निगम आयुक्त न्यायालय के 13 सितंबर के निर्णय पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। इस बीच निगम को मामले से संबंधित रिकॉर्ड तीन दिन के अंदर पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
लॉरेंस बिश्नोई के भाई से सीधे संपर्क में था जीशान, सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को भी सप्लाई किया था हथियार
जालंधर के गांव शंकर निवासी मोहम्मद जीशान अख्तर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चौथा आरोपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जीशान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में था। उसने न केवल शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए बल्कि ठहरने के लिए कमरे का प्रबंध भी किया। जीशान का नाम अब गैंगस्टर सौरभ महाकाल से भी जुड़ रहा है।
जालंधर। मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एवं पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपित जालंधर जिले के गांव शंकर निवासी मोहम्मद जीशान अख्तर को लेकर नया राजफाश हुआ है।
'हिंसा रोकें और दोषियों पर करें सख्त कार्रवाई', Bahraich Violence को लेकर प्रियंका गांधी ने सीएम योगी से की अपील
बहराइच हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा बहराइच उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
बहराइच हिंसा पर सपा का सियासी साजिश वाला एंगल, रामगोपाल की मौत से पहले का वीडियो शेयर कर उठाए सवाल
बहराइच में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी ने एक नया एंगल उठाया है। पार्टी ने गोपाल का एक वीडियो शेयर किया है जो उसकी मौत से कुछ देर पहले का है। सपा ने भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गोपाल के मन में ये जहर किसने भरा? पार्टी ने इसे इंटेलिजेंस फेल्योर पुलिस फेल्योर और भाजपा की साजिश बताया है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जारी हिंसा पर समाजवादी पार्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो हिंसा में मारे गए गोपाल का मौत से कुछ देर पहले का है। साथ ही पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर हो रही हिंसा में राजनीति करने का आरोप लगाया है।
सरोवर नगरी में शरदकालीन सीजन परवान पर, शीतकालीन तैयारी शुरू
नवरात्र वीकेंड पर सरोवरनगरी का पर्यटन कारोबार चरम पर रहा।नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ के साथ ही शीतकालीन सीजन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शरदकालीन सीजन में पर्यटकों की आमद से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शीतकाल में बर्फबारी की उम्मीद के साथ ही होटल व्यवसायी आकर्षक पैकेज के साथ पर्यटकों को लुभाने की तैयारी में जुटे हैं।
- Read more about सरोवर नगरी में शरदकालीन सीजन परवान पर, शीतकालीन तैयारी शुरू
- Log in to post comments
- 5 views
हरिद्वार: घंटों जलविहीन रही हरकी पैड़ी, भक्त और सैलानी हुए निराश; जब नदी में फूटी जल की धार तो खिले चेहरे
गंगनहर बंद होने से हरिद्वार में हर की पौड़ी और आसपास के घाटों पर पानी नहीं है। श्रद्धालुओं को स्नान और कर्मकांड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाद में अविरल धारा से हरकी पैड़ी पर दो से ढाई फुट जल पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंगनहर को साफ-सफाई और मरम्मत के लिए 20 दिनों के लिए बंद कर दिया है।