सरोवर नगरी में शरदकालीन सीजन परवान पर, शीतकालीन तैयारी शुरू
नवरात्र वीकेंड पर सरोवरनगरी का पर्यटन कारोबार चरम पर रहा।नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ के साथ ही शीतकालीन सीजन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शरदकालीन सीजन में पर्यटकों की आमद से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शीतकाल में बर्फबारी की उम्मीद के साथ ही होटल व्यवसायी आकर्षक पैकेज के साथ पर्यटकों को लुभाने की तैयारी में जुटे हैं।
- Read more about सरोवर नगरी में शरदकालीन सीजन परवान पर, शीतकालीन तैयारी शुरू
- Log in to post comments
- 5 views
हरिद्वार: घंटों जलविहीन रही हरकी पैड़ी, भक्त और सैलानी हुए निराश; जब नदी में फूटी जल की धार तो खिले चेहरे
गंगनहर बंद होने से हरिद्वार में हर की पौड़ी और आसपास के घाटों पर पानी नहीं है। श्रद्धालुओं को स्नान और कर्मकांड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाद में अविरल धारा से हरकी पैड़ी पर दो से ढाई फुट जल पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंगनहर को साफ-सफाई और मरम्मत के लिए 20 दिनों के लिए बंद कर दिया है।
'सरेआम गोली मार दो, हमारे लिए पहले ही मर चुका', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर बोलीं गुरमेल की दादी
कैथल के गांव नरड़ का रहने वाला गुरमेल महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। हालांकि उसके परिवार ने उससे कोई संबंध होने से इनकार कर दिया है। गुरमेल के दादा ने बताया कि उसे 10 साल पहले ही घर से निकाल दिया गया था। वह गलत काम कर रहा है और उसे सरेआम गोली मार देनी चाहिए।
Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र में NDA शासन में लगातार..., बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सामने आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन
Baba Siddique Murder Case मुंबई में राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रिएक्शन सामने आया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस घटना ने महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि महाराष्ट्र में एनडीए शासन में लगातार हो रहीं ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे?
Baba Siddique हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ खुलासा? चुनाव से पहले राजनीतिक एंगल भी तलाश रही पुलिस; 10 Updates
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिन्हें पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया। इस दौरान पुलिस ने कई बड़े खुलासे करते हुए जांच में सामने आए अब तक के तथ्यों की भी जानकारी दी। साथ ही पुलिस ने कहा कि वह चुनाव से पहले राजनीतिक एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
हल्द्वानी में आज रूट डायवर्जन, प्लान देखकर घर से निकलें
हल्द्वानी में श्रीराम राज्याभिषेक शोभा यात्रा और राम-भरत मिलाप कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दोपहर दो बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक यह प्लान प्रभावी रहेगा। ओके होटल से पटेल चौक तक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने लोगों से सहयोग की अपील की है। इस खबर में आपको डायवर्जन प्लान की पूरी जानकारी मिलेगी।
पुलिस ने महापंचायत जाने से रोका, तो NH-9 पर धरने पर बैठ गए विधायक नंदकिशोर गुर्जर; थम गई वाहनों की रफ्तार
गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के विवादित बयान के बाद तनाव खत्म होता नहीं दिख रहा है। हिंदू संगठनों ने रविवार को डासना देवी मंदिर पर महापंचायत का आयोजन किया लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। पुलिस ने मंदिर जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग कर लोगों को महापंचायत में नहीं जाने दिया। इस बीच लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर हाईवे पर धरने पर बैठ गए।
गाजियाबाद। डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी के विवादित बयान के बाद तनाव का माहौल है। इस बीच, हिंदूवादी संगठनों द्वारा आज रविवार को महापंचायत का आयोजन किया गया।
जीटी रोड पर दौलतपुरा से हापुड़ तिराहा तक बनेगी एलिवेटेड रोड, हजारों वाहन चालकों को मिलेगी जाम से राहत
जीटी रोड पर दौलतपुरा से हापुड़ तिराहा तक एलिवेटेड रोड बनेगी। इससे हजारों वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि जीटी रोड पर जाम की समस्या का खत्म कराया जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार है जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात करूंगा उनसे मुलाकात के लिए समय मांगा है।
Ganga Water Supply: गाजियाबाद और नोएडा वाले ध्यान दें, 20 दिनों तक नहीं मिलेगा पानी; लाखों लोग होंगे प्रभावित
हरिद्वार में गंगनहर की सफाई कार्य के चलते नोएडा और गाजियाबाद में 20 दिनों तक गंगाजल की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे दिवाली तक लगभग 10 लाख की आबादी प्रभावित होगी। हालांकि अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की है कि इस अवधि के दौरान निवासियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। ऐसे में सोमवार से लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा।
शांत होता नहीं दिख रहा संजौली मस्जिद विवाद, अब मुस्लिम पक्ष ने किया ये फैसला
संजौली मस्जिद विवाद एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस सकता है। ऑल हिमाचल मुस्लिम आर्गेनाइजेशन ने नगर निगम शिमला के आयुक्त कोर्ट के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है। मस्जिद कमेटी सोमवार को बैठक कर आगामी रणनीति तैयार करेगी। इस बीच हिंदू पक्ष भी न्यायालय में कैवियट दाखिल कर अपना पक्ष सुनने का आग्रह करेगा।