Ranchi yard रिमॉडलिंग का असर: टाटानगर-हटिया की चार ट्रेनें रद, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची यार्ड के रिमॉडलिंग के चलते टाटानगर-हटिया रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इनमें टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बंडामुंडा-बिसरा में रेलवे ब्रिज पर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे मजदूरों की जान खतरे में है, जहाँ सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो रहा है।
रेलवे का बड़ा अपडेट: स्लीपर यात्रियों को राहत, जनवरी 2026 से शुरू होगी बेडरोल सुविधा
रेलवे का बड़ा अपडेट: स्लीपर यात्रियों को राहत, जनवरी 2026 से शुरू होगी बेडरोल सुविधा
दक्षिण रेलवे का चेन्नई डिवीजन स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए जनवरी 2026 से साफ बेडरोल सेवा शुरू करेगा। एसी कोचों के बाद अब स्लीपर क्लास में भी यह सुविधा मिलेगी। यात्री भुगतान करके बेडरोल ले सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद इसे स्थायी योजना बना दिया है। इस सेवा से यात्रियों को आराम मिलेगा और रेलवे को अतिरिक्त आय होगी।
अब AC के बाद स्लीपर क्लास में मिलेंगे साफ-सुथरे बेडरोल (तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है
फिर गरजा बुलडोजर: कुतुबखाना मंडी में नगर निगम ने की कार्रवाई तो मची खलबली, देर रात तक चला अभियान
बरेली समाचार
बरेली की कुतुबखाना मंडी में शुक्रवार रात नगर निगम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की। टीम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया तो खलबली मच गई। पुलिस बल की मौजूदगी में देर रात तक कार्रवाई चलती रही।
बरेली में शुक्रवार रात को कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर गरजा। इस दौरान मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल व नगर निगम का प्रवर्तन दल मौजूद रहा। यह कार्रवाई जिला उद्योग बंधु की बैठक में की गई शिकायत के बाद हुई है। नगर निगम के दो बुलडोजर दो घंटे तक कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण हटाते रहे।
बदायूं एनकाउंटर: चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर, हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार; दो फरार
बदायूं समाचार
घटना 27/28 नवंबर की रात मोहम्मदपुर विहार कट के पास उस वक्त हुई जब थाना बिनावर पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति मौके पर दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में बीती देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। बदमाश के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और एक तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल अवस्था में उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश:आजम खान की पेशी पर जेल में मचा हड़कंप, बोलेरो की फरमाइश
रामपुर समाचार
रामपुर: अमर सिंह टिप्पणी मामले में पेशी के लिए जेल से बाहर लाए गए सपा नेता आजम खां ने बड़े कैदी वाहन में बैठने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह जेल के अंदर चले गए। पुलिस और जेल प्रशासन उन्हें मनाने में लगा हुआ है।
पूर्व सांसद अमर सिंह के परिवार पर विवादित टिप्पणी मामले में शुक्रवार को सपा नेता आजम खां की कोर्ट में पेशी थी। इससे पहले ही जेल गेट पर अचानक अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जेल प्रशासन ने दोपहर बाद आजम को कोर्ट पहुंचाने के लिए बड़ा कैदी वाहन लगाया था।
- Read more about उत्तर प्रदेश:आजम खान की पेशी पर जेल में मचा हड़कंप, बोलेरो की फरमाइश
- Log in to post comments
- 6 views
SIR Prakriya: कदम-कदम पर समस्याएं झेल रहे हैं बीएलओ, काम के साथ फटकार का भी डर; ऐसे बन रहा दबाव
लखनऊ समाचार
अतिक्रमण हटाने के नोटिस को लेकर व्यापारियों मे आक्रोश, भाजपा नेता से लगाई न्याय की गुहार
फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्कर 33 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार,भेज गए जेल
बरेली समाचार मुदित प्रताप सिंह
बरेली जनपद के थाना मीरगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करों को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
25 दारोगाओं के खिलाफ जांच, आईजीआरएस मामलों में लापरवाही पर एडीसीपी जारी करेंगे नोटिस
Banaras samachar
मौलाना की मार्केट पर चला बुलडोज़र, पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात
बरेली समाचार
बरेली: बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई फिर से शुरू हो गई। बवाल के बाद पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर में आरिफ की दुकानों को अवैध बताकर सील किया गया था। इन्हीं दुकानों पर शनिवार को बीडीए का बुलडोजर चला है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है।
- Read more about मौलाना की मार्केट पर चला बुलडोज़र, पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात
- Log in to post comments
- 4 views