Skip to main content

शो में बवाल मचाने आ रहा Anupamaa फेम ये एक्टर, कई कंटेस्टेंट के लिए बनेगा खतरा

बिग बॉस 19 जल्द ही 19 अगस्त को शुरू होने वाला है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। यह शो पांच महीने तक चलेगा और इसमें केवल टेलीविजन व बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शामिल होंगे। मेकर्स पुराने कॉन्सेप्ट को वापस ला रहे हैं, जिसमें सीक्रेट रूम और टास्क शामिल होंगे। 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।

टीवी के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 को लेकर काफी समय से चर्चा है। खबर है कि शो बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए कंटेस्टेंट को अप्रोच भी किया जा रहा है। वहीं हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे।

'Maa' और 'Kannapaa' के डर से टल गई Sonakshi Sinha की Nikita Roy की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी जानकारी

सोनाक्षी सिन्हा और परेश रावल की अपकमिंग मूवी निकिता रॉय की रिलीज डेट टल गई है। फिल्म कल 27 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म अब जुलाई में रिलीज होगी। सोनाक्षी सिन्हा की मच अवेटेड थ्रिलर निकिता रॉय की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म पहले 27 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन दो बड़ी फिल्मों से क्लैश को टालने के लिए मेकर्स ने ये फैसला लिया है। इसी दिन काजोल की सुपरनैचुरल हॉरर मां और अक्षय कुमार की पौराणिक महाकाव्य कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी 

हाउसफुल 5 ने 200 करोड़ की तरफ बढ़ाए कदम, 20 दिन बाद भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

 निर्माता साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी मूवी हाउसफुल 5 अभी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। यही कारण है जो ये मूवी कमाई के मामले भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 20वें दिन भी हाउसफुल 5 ने गजब का कलेक्शन किया है।

अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर मूवी हाउसफुल 5 जल्द ही रिलीज का तीसरी सप्ताह पूरा करने वाली है। इतना समय बीतने के बाद भी ये कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। हर रोज फिल्म निरंतरता के आधार पर कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। 

क्यों बहू Aishwarya Rai की कभी तारीफ नहीं करते हैं Aamitabh Bachchan? जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा की जब भी कोई फिल्म आती है, तो उसे प्रमोट भी करते हैं और दोनों की तारीफों के पुल भी बांधते हैं। इस बीच कई ऐश्वर्या राय के चाहने वाले ऐसे हैं, जिन्हें बिग बी ये बात पसंद नहीं आती। हाल ही में खुद सदी के महानायक ने बताया कि वह पब्लिकली क्यों कभी ऐश्वर्या की तारीफ नहीं करते हैं:

Anupamaa के सेट पर लगी भीषण आग, टेंट एरिया हुआ जलकर राख, 2 घंटे बाद होने वाली थी शूटिंग

फेमस टीवी शो अनुपमा के सेट पर एक बुरा हादसा हो गया है। शो के सेट पर आग लगने की खबर सामने आ रही है। शूटिंग से पहले ही ऐसी घटना होने से कलाकारों के बीच हलचल मच गई। रुपाली गांगुली स्टारर शो के सेट पर लगी आग में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं रही है। जानिए इस बारे में पूरी डिटेल्स। 

लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल अनुपमा के सेट पर एक भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह घटना सोमवार को हुई। मुंबई के फिल्म सिटी में टीवी सीरियल के सेट पर सोमवार की सुबह आग लगने की खबर मिली।

सिर्फ 3-4 गर्लफ्रेंड... Salman Khan ने लव लाइफ को लेकर खोले अनसुने राज

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के ग्रेट इंडियन कपिल शो में एंट्री मारी। इस दौरान भाईजान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई अनसुने राज खोले। उन्होंने बताया है कि उनके सिर्फ 3-4 लड़कियों के साथ ही रिलेशनशिप रहे हैं।

सलमान खान हिंदी सिनेमा के वो अभिनेता हैं, जिनकी निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। अक्सर सलमान का नाम लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बना रहता है। कहा जाता है कि कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ भाईजान रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन इस मामले पर अब खुद सलमान ने खुलासा किया है। 

TV के सुपरहिट शो Surabhi के ऑडिशन में रेणुका शहाणे से हो गई थी बहुत बड़ी गड़बड़, कहा- 'यह डिजास्टर था

'बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेणुका शहाणे को हिट टीवी शो सुरभि से घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली थी। हाल ही में, रेणुका ने इस शो से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया है। उन्होंने खुलासा किया है कि शो के ऑडिशन के दौरान आखिर क्या हुआ था जिसे वह डिजास्टर बता रही हैं।

रेणुका शहाणे सिर्फ बॉलीवुड का पॉपुलर फेस नहीं हैं, बल्कि एक सुपरहिट टीवी शो के जरिए भी उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली थी। इस सुपरहिट टीवी शो का नाम था- सुरभि 

मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी के साथ हुआ अजीब हादसा, अपने ही बिस्तर पर जम गई थीं, घर में था भूत का साया?

 सोनाक्षी जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है, ने हाल ही में एक डरावना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कैसे अपने ही घर में उन्हें भूत के होने का एहसास हुआ था। इस चौंकाने वाली घटना के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसने उन्हें डरा दिया था। यह उनके अपने घर में हुआ, जहां उन्हें एक रहस्यमयी अनुभव ने चौंका दिया। आखिर क्या थी वह डरावनी रात और कैसे उन्होंने उसका सामना किया? आइए, इस खबर को आसान भाषा में जानते हैं।

शादी के 15 साल बाद पति से अलग हुईं Lata Saberwal, टूट गई 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस की जोड़ी

वो रहने वाली महलों की, मैं तेरी परछाई हूं और ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे टीवी सीरियल में नजर आई अभिनेत्री लता सबरवाल को कौन नहीं जानता। चेहरे पर वो मासूमियत, एक शांत चेहरा लता सबरवाल ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया। वहीं फिल्म विवाह में उन्होंने शाहिद कपूर की भूमिका निभाई थी। पति संजीव सेठ से लिया अलग होने का फैसला लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ा जो फैसला लिया है उससे उनके फैंस जरूर चौंक जाएंगे। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह 15 साल की शादी के बाद आधिकारिक तौर पर अपने पति, अभिनेता संजीव सेठ से अलग हो गई हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता