'एक हफ्ते के अंदर...', राहुल गांधी की मीटिंग से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र; कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग से मशीन-पठनीय वोटर लिस्ट और शाम 5 बजे के बाद की मतदान सीसीटीवी फुटेज मांगी है। राहुल गांधी ने आयोग से बातचीत के लिए इन मांगों को पूरा करने की शर्त रखी है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर टालमटोल का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोपों पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बातचीत के लिए जाने से पहले मशीन पठनीय वोटर लिस्ट और शाम पांच बजे के बाद हुए मतदान की सीसीटीवी फुटेज देने की मांग संबंधी पत्र कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेज दिया है।
लुधियाना में हार के बाद कांग्रेस में रार, आपसी फूट बिगाड़ न दे 2027 का खेल; आशु के बाद 2 और नेताओं ने दिया इस्तीफा
लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में हार के बाद पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह बढ़ गई है। भारत भूषण आशु के इस्तीफे के बाद परगट सिंह और कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने भी पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी में फूट की यह धारणा 2022 के चुनावों में भी हार का कारण बनी थी और अब 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर चिंता बढ़ा रही है।
नीतीश कुमार के करीबी मंत्री बन गए असिस्टेंट प्रोफेसर, बीएसयूएससी ने जारी किया रिजल्ट
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राजनीति विज्ञान विषय के 280 पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 274 अभ्यर्थी, जिनमें मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हैं, सफल हुए हैं और अब सहायक प्राध्यापक बनेंगे।
पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राजनीति विज्ञान विषय के लिए विभिन्न कोटिवार कुल 280 पदों के लिए बीते सप्ताह आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी हो गया।
मोदी कैबिनेट ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव को दी हरी झंडी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े आलू उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में इस केंद्र की स्थापना, खेती को तकनीक से, अन्न को अनुसंधान से और किसान को नवाचार से जोड़ने वाली सिद्ध होगी। यह निर्णय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के साथ-साथ कृषि आधारित रोजगार व कृषक-समृद्धि को भी नई दिशा देगा। कृषक कल्याण को समर्पित इस निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के सभी किसान साथियों की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार।
क्रिकेटर रिंकू सिंह को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब यूपी के इस विभाग में अधिकारी बनकर करेंगे काम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब शिक्षा क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।
बिहार की 2 चर्चित सीटों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने ठोका दावा; क्या करेगी RJD?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा एक बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस भागलपुर की सात में से चार सीटों पर दावा कर रही है, जबकि राजद बिहपुर और गोपालपुर को अपनी पारंपरिक सीट बता रहा है, जिससे महागठबंधन में खींचतान जारी है।
भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सुगबुगाहट के बीच सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। एनडीए और महागठबंधन के बीच आमने-सामने की लड़ाई तय मानी जा रही है। दोनों गठबंधन में सीटों का पेच सुलझाने के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन, निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय
पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद कार्यालय में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डा. रामचंद्र पूर्वे एवं सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन को लालू प्रसाद ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र सौंपा। लालू का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
- Read more about लालू प्रसाद यादव ने भरा नामांकन, निर्विरोध राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय
- Log in to post comments
- 12 views
लुधियाना उपचुनाव में AAP की शानदार जीत, संजीव अरोड़ा ने आशू को 10 हजार वोटों से हराया
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज 23 जून को घोषित हो गया है।आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने 10637 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू का मात दे दी है। वहीं, बीजेपी तीसरे नंबर पर रही है। संजीव अरोड़ा की जीत के बाद से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट सहित चार राज्यों की पांच सीटों पर 19 जून को हुए उपचुनाव का परिणाम आज यानी सोमवार 23 जून को घोषित हो गया। मतगणना सुबह आठ बजे ही शुरू हो गई थी। यहां 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
CM नीतीश ने क्यों बढ़ाई पेंशन की राशि? तेजस्वी यादव ने बताई असली वजह, नए बयान से बिहार में सियासत तेज
बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है, जिसे राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के दबाव का नतीजा बताया है। उन्होंने सरकार पर नकल करने और बिना बजटीय प्रावधान के पेंशन बढ़ाने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च और बाढ़ नियंत्रण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।
पटना। बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर प्रतिमाह 1100 रुपये कर दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव इसे टेंशन की परिणाम बता रहे।
दो चरणों में होगा पंचायत चुनाव, 10 व 15 जुलाई को मतदान
9 जून को पंचायतों में आरक्षण की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। इस बीच शनिवार को शासन की ओर से अगले माह पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यक्रम आयोग को भेजा गया।
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शनिवार को ऐलान कर दिया गया। हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में अगले माह दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव की प्रक्रिया 25 जून से नामांकन के साथ शुरू होगी। पहले चरण में 10 जुलाई को 49 और द्वितीय चरण में 15 जुलाई को 40 विकासखंडों में वोट डाले जाएंगे।
- Read more about दो चरणों में होगा पंचायत चुनाव, 10 व 15 जुलाई को मतदान
- Log in to post comments
- 48 views