Skip to main content

चुनाव आयोग पर फिर भड़के राहुल गांधी, बोले- जिसे जबाव देना है, वही सबूत मिटा रहा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि जब आयोग को जवाब देने की जरूरत थी, तो वह सबूत मिटा रहा है। दरअसल आयोग ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे 45 दिन बाद चुनाव के सीसीटीवी, वेबकास्टिंग और वीडियो फुटेज नष्ट कर दें।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर आरोप लगाए है। राहुल ने कहा कि आयोग को जवाब देने जरूरत है, तो वह सबूत मिटा रहा है। दरअसल चुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव के 45 दिन बाद सीसीटीवी , वेबकास्टिंग और वीडियो फुटेज नष्ट कर दिए जाएं।

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, दोगुनी से अधिक की पेंशन की राशि

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करके बताया गया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। 

'मैं 16 साल तक कांग्रेस के लिए लॉयल रहा', पार्टी से मतभेद के बीच थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस नेतृत्व और शशि थरूर के बीच अनबन अब खुलकर सामने आ चुकी है। कई मौकों पर शशि थरूर इस बारे में बोल भी चुके हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने खुलेतौर पर कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनके मतभेद हैं और इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार (19 जून, 2025) को पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि टॉप की लीडरशिप के साथ उनकी राय अलग है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी, उसके मूल्य और कार्यकर्ता उनके लिए प्रिय हैं।

सामने आने वाला है सच... तेज प्रताप यादव ने कर दिया इशारा, बोले- इसका अंत मैं करूंगा

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी भूमिका जनता तय करेगी कोई दल या परिवार नहीं। अनुष्का यादव के साथ रिश्ते की खबर आने के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था।

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर बिहार में सियासी हलचल पैदा कर दी है। तेज प्रताप ने साफ कहा है कि उनकी भूमिका जनता तय करेगी, कोई दल या परिवार नहीं।

यूपी के जिलाधिकारों के लिए ऊपर से आ गया नया फरमान, अब नहीं होगी खाद की मारामारी!

कृषि विभाग ने खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में 15.96 लाख टन यूरिया और 5.86 लाख टन फास्फेटिक खाद का स्टॉक है। उन्होंने कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं और किसानों से आवश्यकतानुसार ही उर्वरक खरीदने की अपील की है। किसान टैगिंग की शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं।

योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, यूपी के इस ज‍िले में 300 शि‍क्षाम‍ित्रों को म‍िलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में वापसी का तोहफा दिया है जिससे उन्नाव जिले के लगभग 300 शिक्षामित्रों को फायदा होगा। अब शिक्षामित्र अपनी ग्राम पंचायत के विद्यालयों में वापस जा सकेंगे जिससे उनका समय और पैसा बचेगा। सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है जिससे लगभग 3300 शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी।

योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात, यूपी के इस ज‍िले में 300 शि‍क्षाम‍ित्रों को म‍िलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में वापसी का तोहफा दिया है जिससे उन्नाव जिले के लगभग 300 शिक्षामित्रों को फायदा होगा। अब शिक्षामित्र अपनी ग्राम पंचायत के विद्यालयों में वापस जा सकेंगे जिससे उनका समय और पैसा बचेगा। सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है जिससे लगभग 3300 शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए खोले पत्ते, सीटों को लेकर तस्वीर की साफ

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि आप इस बार राज्य की सभी सीटों पर हाथ आजमाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में रह रहे बिहारवासियों के लिए भी नीतीश से न्याय दिलाने के लिए अपील की है।

पटना: आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उनका मुख्य मुद्दा है। उन्होंने किसी अन्य दल के साथ आप के गठबंधन की संभावना से इनकार किया।

सीट बंटवारे को लेकर JMM-RJD में तनाव, टूट जाएगी हेमंत और तेजस्वी की गठबंधन वाली 'दोस्ती'?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो और राजद के बीच सीट बंटवारे पर तनाव है फिर भी गठबंधन की उम्मीदें कायम हैं। झामुमो 12 सीटों पर दावा कर रही है खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में। राजद फिलहाल झामुमो को एक प्रमुख ताकत मानने में संकोच कर रहा है। गठबंधन को बचाने के लिए दोनों दल प्रयासरत हैं और हेमंत सोरेन की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

'क्या जाति जनगणना पर सरकार ने यू-टर्न ले लिया', Census Notification को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने देशव्यापी जनगणना अधिसूचना में जातिवार जनगणना का उल्लेख न होने पर सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने अधिसूचना को अधूरा और निराशाजनक बताते हुए सरकार पर जातिवार जनगणना से पीछे हटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस के दबाव में जातिवार जनगणना की घोषणा तो की लेकिन अब अधिसूचना में इसका उल्लेख नहीं है।