भाजपा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम
बरेली समाचार
- Read more about भाजपा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम
- Log in to post comments
- 6 views
जीतनराम मांझी की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में दोगुनी सीटों पर की दावेदारी, जानें किन क्षेत्रों में है तैयारी
जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम से कम दोगुनी सीटों पर दावेदारी कर रही है। हम को सात सीटें मिली थीं जिसमें चार सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। मगध के साथ पार्टी का दावा उत्तर एवं पूर्वी बिहार और सीमांचल की कुछ सीटों पर भी है।
पटना। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही दलों में सीटों को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम से कम दोगुनी सीटों पर दावेदारी कर रही है।
बिहार के किसानों की हो गई बल्ल-बल्ले! अब सीधे डबल होगी कमाई; नीतीश सरकार ने निकाला गजब का उपाय
कैमूर जिले के रामगढ़ में कृषि विभाग द्वारा खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक तकनीक और जीरो टिलेज विधि से खेती करने की सलाह दी जिससे वे अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। किसानों को मिट्टी की जांच कराने और जैविक खेती को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया जिससे पर्यावरण और उत्पादकता दोनों को लाभ होगा।
रामगढ़। बिहार के कैमूर जिले में रामगढ़ प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में शनिवार को खरीफ कार्यशाला सह महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बीजेपी ने उपचुनाव के लिए किया उम्मीदवार का एलान, प्रत्याशी का RSS से है कनेक्शन
लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने जीवन गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने शनिवार को इस बारे में आधिकारिक घोषणा की जिससे अब चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। सबकी निगाहें इस सीट पर टिकी हैं।
लुधियाना। पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चुनाव के लिए जीवन गुप्ता पर दांव खेला है। बीजेपी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है।
जदयू के पूर्व विधायक की बढ़ेंगी मुश्किलें, कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश
सिवान जिले के महाराजगंज के पूर्व जदयू विधायक हेमनारायण साह की संपत्ति कुर्क करने का आदेश अदालत ने दिया है। यह आदेश मारपीट और लूटपाट के एक मामले में उनकी लगातार अनुपस्थिति के कारण दिया गया है। अधिवक्ता कृष्णकांत सिंह ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अदालत ने यह कार्रवाई की है। पहले भी गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे जिनका अनुपालन नहीं हुआ।
सिवान। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह विशेष अदालत एमपी-एमएलए अरविंद कुमार सिंह की अदालत ने महाराजगंज के पूर्व जदयू विधायक हेमनारायण साह की संपत्ति को कुर्क करने हेतु प्रक्रिया जारी करने का आदेश पारित किया है।
अब केजरीवाल ने क्यों खटखटाया कोर्ट का दरवाजा? ED-CBI को नोटिस; 5 दिन में मांगा जवाब
अरविंद केजरीवाल ने आबकारी घोटाले से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों के चलते पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष अदालत में एनओसी की मांग करते हुए आवेदन किया है। अदालत ने ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी कर 4 जून तक जवाब मांगा है। केजरीवाल के अधिवक्ता ने बताया कि उनके मुवक्किल का पासपोर्ट 2018 में ही एक्सपायर हो चुका है।
आबकारी घोटाला से जुड़े सीबीआई व ईडी के मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए एनओसी की मांग करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष अदालत में आवेदन दायर किया है।
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, 2 कद्दावर नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जदयू के पूर्व विधायक सुरेश चंचल और हाजी परवेज सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। राजेश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। सुरेश चंचल ने राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाइन की। हाजी परवेज ने नीतीश कुमार पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। राजेश कुमार ने नीतीश कुमार पर सामाजिक न्याय के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
'शशि थरूर भाजपा के सुपर प्रवक्ता', अपनी ही पार्टी के सांसद से क्यों नाराज हुए कांग्रेस नेता?
भारत सरकार की ओर से भेजे गए डेलिगेशन में से एक डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उन्हीं के पार्टी के नेता अब भाजपा प्रवक्ता बताने लगे हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर को भाजपा का सुपर प्रवक्ता बताते हुए उन पर निशाना साधा है।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत सरकार ने सर्वदलीय डेलिगेशन को अलग-अलग देशों के दौरे पर भेजा है, जहां ये प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे और भारत का पक्ष रखेंगे।
बिहार चुनाव में क्या इस बार भी अकेले हो जाएंगे चिराग? सीट शेयरिंग को लेकर BJP-JDU के बीच सबकुछ क्लियर!
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर अनिश्चितता बनी हुई है। लोजपा (रा) 30 सीटों की मांग कर रही है जबकि जदयू 2020 की स्थिति बनाए रखना चाहता है। भाजपा दुविधा में है क्योंकि वह नीतीश कुमार को नाराज नहीं करना चाहती। लोजपा का अतीत गठबंधन धर्म निभाने में चुनौतीपूर्ण रहा है जिससे भाजपा और जदयू चिंतित हैं।
पटना। पांच साल पुरानी लोजपा नहीं रही। वह दो हिस्से में बंटी-लोजपा (रा) और रालोजपा। लोजपा (रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी के संस्थापक स्व. राम विलास पासवान के पुत्र हैं। लोकसभा चुनाव में उनके पांच उम्मीदवार खड़े हुए। सब जीत गए।
लालू, रावड़ी; तेजस्वी या... तेज प्रताप के निशाने पर कौन? रहस्यमय चुप्पी के पीछे कई राज! जल्द होगा खुलासा
लालू प्रसाद ने बेटे तेज प्रताप यादव पर कार्रवाई की है लेकिन मामला शांत नहीं होगा। अब देखना है कि तेज प्रताप मुंह खोलकर किस-किस को निशाने पर लेते हैं क्योंकि उनके निशाने पर वे लोग होंगे जो पार्टी और परिवार से बेदखल होने का कारण बने। तेज प्रताप ने तेजस्वी को बधाई दी है पर अज्ञातवास से बाहर आने पर उन्हें अनुष्का यादव पर सफाई देनी होगी।
पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला कोर्ट में लंबित रहने के बावजूद एक अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग के सामने आने के तुरंत बाद लालू प्रसाद ने अपने विधायक पुत्र तेज प्रताप यादव पर कार्रवाई तो कर दी, लेकिन इतने से ही यह मामला शांत होने वाला नहीं है।