Skip to main content

तेज प्रताप यादव को झटका, 6 साल के लिए पार्टी से निकाले गए; लालू यादव ने परिवार से भी किया बेदखल

राजद के बड़े नेता और लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ तेज प्रताप यादव को घर से भी बेदखल कर दिया गया है।

पटना। राजद के बड़े नेता और लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।

यूपी के डिप्टी CM ने आम देखकर रोका काफिला, कार्यकर्ताओं के लिए खरीदा पूरा ठेला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में तिरंगा यात्रा के दौरान आम के ठेले पर रुककर आम खाए और विक्रेता को पैसे दिए। उन्होंने कांग्रेस नेता उदितराज की टिप्पणी पर जवाब देने से इनकार किया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना की सराहना की। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के भविष्य पर भी टिप्पणी की।

'पाकिस्तान की निंदा में एक भी देश ने क्यों नहीं दिया साथ?' राहुल गांधी ने सरकार से पूछे सवाल

भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष और सीजफायर पर ट्रंप के मध्यस्थता वाले दावे को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा है। राहुल गांधी ने कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से विदेशमंत्री के एक विदेशी मीडिया के इंटरव्यू में लड़खड़ाने के दावे को अनुमोदित करते हुए उनसे सवाल पूछे।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलीबारी में जान-माल की हुई क्षति का जायजा लेने के लिए शनिवार को पूंछ जाने से पहले एक बार फिर मोदी सरकार की विदेश नीति पर हमला बोला।

यूपी के इस मेड‍िकल कॉलेज का बदला जाएगा नाम, सीएम योगी ने क‍िया एलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महापुरुषों को जाति धर्म के आधार पर बांटना गलत है। पिछली सरकारों ने ऐसा करने का प्रयास किया। उन्होंने औरैया के मेडिकल कॉलेज का नाम अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने की घोषणा की। योगी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और उनके नाम पर प्रदेश में महिला छात्रावास बनाए जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार युवाओं के लिए जुलाई में लगा सकती है पहला रोजगार मेला, बैठक कर बनाई रणनीति

दिल्ली सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित करने जा रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जुलाई 2025 में पहला रोजगार मेला आयोजित करने का प्रस्ताव है। जहां युवा और रोजगार देने वाले संस्थान एक दूसरे से सीधे संपर्क कर सकेंगे।

नई दिल्ली: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के संकल्प के तहत दिल्ली सरकार जल्द ही एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन करने जा रही है।

इस संबंध में दिल्ली सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा ने रोजगार निदेशालय के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की।

'पहलगाम हमले के हत्यारे खुले क्यों घूम रहे?', कांग्रेस ने PM मोदी से पूछे 3 तीखे सवाल

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरूवार को बीकानेर के भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने एक बार फिर फिल्मों की तरह खोखले डायलॉग्स का सहारा लिया उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि वे उन गंभीर सवालों का जवाब दें जो देश उनसे पूछ रहा है।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को अब तक नहीं पकड़े जाने से लेकर चीन-पाकिस्तान गठजोड़ की चुनौतयों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बार-बार भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे मुद्दे पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर तीखे सवाल दागने शुरू कर दिए हैं।

राजनेताओं की संतानों की पहली पसंद बन रही चिराग पासवान की पार्टी, शांभवी ने की थी शुरुआत

राजनेताओं के बच्चे अक्सर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न दलों का रुख करते हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) राजनेताओं की संतानों के लिए पसंदीदा पार्टी बन रही है क्योंकि यहाँ टिकट बंटवारे के समय ही उम्मीदवार तय होते हैं। कई मंत्रियों और पूर्व नेताओं के पुत्र इस पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

'मैं मुंह खोलूंगा तो कुछ लोगों को...', लालू यादव के समधी को सता रहा किस बात का डर? नए बयान से मची खलबली

हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री और लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपनी पार्टी में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चापलूसी नहीं काम करना आता है। उन्होंने कहा कि अगर मैं मुंह खोलूंगा तो कुछ लोगों को मिर्ची लग जाएगी। कैप्टन ने कहा कि वह पार्टी में रहकर काम करना चाहते हैं पर अगर कोई धक्का मार देगा तो अलग बात है।

रेवाड़ी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के समधी और प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने बगैर नाम लिए अपनी ही पार्टी में राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा है।

राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

बरेली समाचार
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मो मतलूब एड. ने आज सैदपुर में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर लोगो को सदस्यता दिलाई  क्षेत्रीय लोगो ने राष्ट्रीय लोकदल में आस्था एबं माननीय चौधरी जयंत सिंह की कार्य शैली को देखते हुए पार्टी जुनिंग की 
पार्टी के जिला महासचिव सहादत हुसैन जी ने बिशेष योगदान देकर पार्टी की नीतिओं को बताया, इस कार्यक्रम में बिशेष रूप से प्रदेश सचिव  सर्वेश पाठक जी भी उपस्थित रहे