Skip to main content

काशी पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा दिए निर्देश

बनारस समाचार

पीएम मोदी के काशी दौरे को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इसे लेकर बुधवार को मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान जनसभा स्थल पर सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। 

चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका, ड्रैगन की धमकी का जवाब डोनाल्ड ट्रंप ने दिया

वाशिंगटन

China vs US: टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका में आयातित सभी चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 34% टैरिफ की घोषणा की थी। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया। अमेरिका ने अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है।

जवाबी टैरिफ को लेकर चीन की ओर से दी गई धमकी का डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव 11 अप्रैल को अलीगढ़ में, वर-वधू को देंगे आशीर्वाद

 अलीगढ़ समाचार

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलीगढ़ शादी में शामिल होने आ रहे हैं।  कासगंज की पूर्व विधायक की बेटी और सहावर नगर पंचायत की अध्यक्ष व लखनऊ हाईकोर्ट अधिवक्ता नाशी खान की शादी आईएएस अधिकारी मो. समीर से हो रही है।

सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव 11 अप्रैल को अलीगढ़ में रहेंगे। वह कासगंज की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत की बेटी की शादी में शामिल होंगे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष वर-वधू को आशीर्वाद देंगे

बनारस न्यूज़: धरहरा मस्जिद में बीजेपी विधायक की झाड़ू और मस्जिद में गूंजे योगी जिंदाबाद के नारे

बनारस संवाददाता

शहर दिक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने सफाई अभियान चलाया और धरहरा मस्जिद परिसर में झाड़ू लगाई। इस दौरान योगी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। हालांकि इसे साधारण सफाई अभियान बताया जा रहा है लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर है।

शहर दक्षिणी से भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को धरहरा मस्जिद में झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं के द्वारा पंचगंगा घाट, बिंदुमाधव मंदिर समेत मस्जिद में साफ-सफाई की गई।

बीजेपी के स्थापना दिवस पर शक्ति केंद्र गणेश कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया

संभल समाचार
सीता रोड स्थित रघुनाथ संस्कृत महाविद्यालय में शक्ति केंद्र के संयोजक रतन वार्ष्णेय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मंडल प्रभारी साध्वी गीता प्रधान,निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश रतन,मुख्य वक्ता डॉ टीएस पाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।

स्थापना दिवस:धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, 15 हजार घरों पर फहराया पार्टी का झंडा

राजस्थान अजमेर समाचार

Ajmer: स्थापना दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति समाज के 21 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, वक्फ संशोधन बिल के पारित होने की खुशी में अल्पसंख्यक समुदाय के 51 लोगों ने अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शफीक खान के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली।

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया, वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर और रंगोली सजाकर इसे त्यौहार की तरह मनाया।

उत्तर प्रदेश: भू माफिया घोषित करने के लिए नया कानून लाएगी सरकार, अभी डीएम और एसपी के द्वारा होता है फैसला

लखनऊ समाचार सुनील यादव

Land mafia in UP: यूपी सरकार किसी को भू माफिया घोषित करने के लिए जल्द ही नया कानून लेकर आएगी। अभी तक यह फैसला डीएम और एसपी के द्वारा जिले स्तर पर होता है। 

 प्रदेश सरकार भू माफिया घोषित करने के लिए नया कानून लाएगी। सिर्फ शासनादेश के तहत कार्रवाई किए जाने से मामले अदालत में टिक नहीं पा रहे हैं। इसलिए अध्ययन करके नया कानून लाने या पहले से मौजूद कानून में संशोधन का फैसला उच्चस्तर पर लिया गया है।

श्रीलंका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खेल को लेकर हुई चर्चा

कोलंबो समाचार

पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान कोलंबो में श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ मुलाकात की है। पीएम मोदी के साथ बैठक में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डि सिलवा, मरवान अट्टापट्टू और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। पीएम मोदी तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए हुए हैं। इस दौरान मोदी को श्रीलंका ने श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।