Skip to main content

Ara News: आरा के फल गोदाम में लगी भीषण आग, बड़ी वजह आई सामने; मची अफरा-तफरी

बिहार के आरा के नवादा थाना क्षेत्र में एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग का कारण बिजली के शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में रखे फल प्लास्टिक के कैरेट और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम मोहम्मद असगर का बताया जा रहा है।

आरा। आरा के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह बिजली के शार्ट- सर्किट से भीषण आग लग गई। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। गोदाम में फल, प्लास्टिक का कैरेट, रदी सामान समेत कार्टन रखा हुआ था, जो जलकर खाक हो गया है।

Delhi Fire: दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 44 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार को एक फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अचानक अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 44 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। आग क्यों लगी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

नई दिल्ली। मध्य जिले के पहाड़गंज इलाके के मुल्तानी ढांडा में शनिवार तड़के फर्नीचर बाजार में आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 3.20 बजे मिली और सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

Himachal Weather Update: कहीं धंस रही जमीन तो कहीं गिर रही चट्टानें, हिमाचल में आफत बनी बारिश; 29 सड़क मार्ग बंद

हिमाचल में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। सड़कों पर चट्टानें गिरने से कई रोड बंद हो गए। इस मौसम में न केवल बीच सड़क पर फंसने का डर है बल्कि अब तो किस हादसे का डर भी सताने लगा है। 25 और 26 सितंबर को मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तड़के तक हल्की बारिश दर्ज की गई। इनमें चंबा और भरमौर जिलों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

फटी जमीन और गड्ढे में समा गया नगर निगम का ट्रक, पुणे में हैरान कर देने वाला हादसा

 की जमीन धंस गई। ऐसे में वहां पर खड़ा नगर निगम का ट्रक कुछ ही सेकंडों में पूरा का पूरा गड्ढे में समा गया। हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक उल्टा होकर सिटी पोस्ट ऑफिस के परिसर में एक गड्ढे में गिर गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अुनुसार घटना शहर के बुडवार पेठ इलाके की है। पोस्ट ऑफिस परिसर का एक हिस्सा ढह जाने के बाद ट्रक का पिछला हिस्सा गड्ढे में गिर गया।

Maharashtra news: पालघर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोग झुलसे; तीन की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हादसा हुआ है। शुक्रवार को वहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से छह कर्मचारी घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने इस घटना का जायजा लिया और बताया कि फैक्ट्री के एक हिस्से में दोपहर 12 बजे आग लग गई है।

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में खाई में गिरी BSF जवानों की बस, तीन जवान बलिदान; दो दर्जन से अधिक घायल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग बचाव अभियान में जुट गए हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच में जुट गई है।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए हैं। 

Uttarakhand: दवा फैक्ट्री में केमिकल के रिसाव से हड़कंप, आठ महिलाएं बेहोश; दो की हालत गंभीर

उत्तराखंड की एक दवा फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से आठ महिलाएं बेहोश हो गईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि सीरप बनाने वाला केमिकल जमीन पर गिरने से यह हादसा हुआ। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। 

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित एग्रोन रेमेडीज दवा फैक्ट्री में केमिकल के रिसाव से आठ महिलाएं बेहोश हो गई। जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है।

Delhi News: अचानक धंस गई सड़क, इतना गहरा गड्ढा देख लोग हैरान; पुलिस ने क्षतिग्रस्त हिस्से को किया सील

Delhi News राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बारिश के चलते अचानक सड़क धंस गई। सड़क में इतना गहरा गड्ढा देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस हिस्से को सील कर दिया। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी व निगम को सूचना दे दी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से उस हिस्से के पास नहीं आने की अपील की है।

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में त्रिलोकपुरी 15 ब्लाक में गुरुवार रात में अचानक सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों को कहना है कि बारिश के कारण सड़क धंसी है।

Uttarakhand: नवोदय विद्यालय भवन में लगी भीषण आग, बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख

उत्तराखंड के गैरसैंण स्थित नवोदय विद्यालय में भीषण आग लगने से बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख हो गए। यह घटना गुरुवार तड़के करीब तीन बजकर 45 मिनट पर घटित हुई। आग इतनी भयानक थी कि इसने इमारत के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है हालांकि संपत्ति को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

गोपेश्वर। गुरुवार तड़के गैरसैंण स्थित नवोदय विद्यालय के भवन में आग लग गई। छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खेल सामान, बच्चों के रजाई-गद्दे और बिस्तर जलकर राख हो गए।

Delhi Accident: दिल्ली के शांति वन इलाके में एक्सीडेंट, कार सवार पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर

Car accident in Delhi Shanti Van दिल्ली के शांतिवन इलाके में राजघाट के पास एक कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे के समय सभी घायल नशे में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली के शांतिवन इलाके में राजघाट के पास एक कार दु्र्घटना की शिकार हो गई। जिस कारण से कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। सभी को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया।