'मां मेरी चिंता मत करना', 12 साल के मासूम की करोल बाग हादसे में गई जान; आंखें भिगो देगी अमन की कहानी
राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने ना सिर्फ दिल्लीवासियों को बल्कि देश को विचलित कर दिया। करोल बाग में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में 18 लोग दब गए जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई। इन चार में एक अमन भी था। जिसकी कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी।
नई दिल्ली। मकान के मलबे में दबकर मौत का शिकार हुआ 12 साल का अमन काम सीखने के लिए अपने मामा के साथ दिल्ली आया था। उसने घर से निकलते समय मां से कहा था कि मेरी चिंता मत करना।
मथुरा में मालगाड़ी हादसा: रात भर चला राहत कार्य, 15 घंटे बाद भी दिल्ली-आगरा रूट नहीं हुआ शुरू
रूट पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 15 घंटे बाद भी रेल यातायात सामान्य नहीं हो सका है। चौथी लाइन से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है लेकिन दिल्ली-आगरा रूट पर अभी भी ट्रेनें नहीं चल रही हैं। हजारों यात्री परेशान हैं।
मथुरा। आगरा-दिल्ली रेल रूट पर वृंदावन रोड और आझई रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार रात मालगाड़ी के 25 वैगन पटरी से उतरने के 15 घंटे बाद भी रेल यातायात सामान्य नहीं हो सका। रात भर रेलवे प्रशासन ने राहत कार्य किया।
Nawada News: नवादा में दबंगों के आतंक पर सियासत शुरू, चिराग पासवान के साथ मांझी को किया जा रहा ट्रोल
नवादा में महावंचित परिवार की बस्ती में आग लगने के बाद दहशत का माहौल है। शाम करीब 7.30 बजे फोन आया कि नवादा के कृष्णा नगर मांझी टोले में कुछ घरों में आग लगा दी गई है। पुलिस तुरंत दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। आग बुझाने में कुछ समय लगा। ग्रामीणों के अनुसार दबंगाों के समूह ने आग लगाना शुरू कर दिया।
Punjab Fire News: बठिंडा की हेरिटेज गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन मजदूरों की मौत
बठिंडा के डबवाली रोड स्थित हेरिटेज गद्दा फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए बठिंडा के अलावा आसपास के शहरों और मंडियों की फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब 70 दमकल कर्मचारियों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Delhi Building Collapsed: करोल बाग में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
एक पुरानी इमारत के गिरने से दिल्ली के करोल बाग इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 25 वर्ग गज क्षेत्र में फैली यह इमारत अचानक ढह गई जिससे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। अब तक 8 लोगों को बचाया जा चुका है।
Maharashtra: ठाणे में एक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग से हड़कंप, क्लिनिक में फंसे 10 मरीज बाल-बाल बचे
ठाणे में 16 मंजिला व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं उसी के पास एक नेत्र क्लिनिक में इलाज करा रहे नौ लोगों और प्रजनन केंद्र में एक अन्य व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 16 मंजिला व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं, उसी के पास एक नेत्र क्लिनिक में इलाज करा रहे नौ लोगों और प्रजनन केंद्र में एक अन्य व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया।
Baghpat Accident: गणेश विर्सजन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली में पिकअप ने टक्कर मारी; दो की मौत, चार घायल
तमाम सख्ती के बावजूद ट्रैक्टर ट्रॉली से यात्रा यूपी में रुक नहीं रही हैं। यूपी में हुए हादसों के बाद पुलिस को काफी बार चेतावनी मिली लेकिन फिर भी ट्रॉली से जानलेवा सफर जारी है। बागपत में गणपति विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा घटित हो गया। टक्कर मारने वाली पिकअप को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को साैंप दिया।
Firozabad Blast News: पटाखा गोदाम ब्लास्ट में 5 की मौत 11 घायल; 11 घंटे चला एसडीआरएफ का बचाव अभियान
शिकोहाबाद के नौशहरा में धमाके के बाद दो घंटे तक चीखपुकार मच रही। मलबे में दबे अपनों को निकलवाने के लिए ग्रामीण पुलिसकर्मियों अधिकारियों से गुहार लगाते रहे। जेसीबी हाइड्रा और एंबुलेंस तक देर से पहुंचीं। रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों के स्वजन मुआवजे की मांग करने लगे। नेताओं और अधिकारियों ने उन्हें समझाया।
फिरोजाबाद।थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशेहरा में सोमवार रात घनी आबादी स्थित अवैध आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट के बाद जिला प्रशासन ने 11 घंटे बचाव अभियान चलाया।
UP News: धमाके से दहले दिल, मलबे में दबीं जिंदगियां; शिकोहाबाद में सोते समय हादसा, चीखने का भी नहीं मिला मौका
धमाके से आतिशबाजी गोदाम के आसपास के घर ढह गए थे। उनसे सटे हुए घरों में दरारें आ गईं। लोग घरों से बाहर निकल आए। जान बचाकर भागे। ग्रामीण और पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर वे चीख रहे थे। धमाके से वे इतने दहशत में आ गए कि बोल भी नहीं पा रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। पांच की मौत से आसपास शोक का माहौल है।
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशेहरा में सोमवार शाम रोज जैसी ही थी। खाना खाने के बाद सभी रात को घरों में सो रहे थे। अचानक तेज धमाके से दिल दहल गए। सोते समय हादसा हुआ, इसलिए चीखने का भी किसी को मौका नहीं मिला। मलबे में जिंदगी दब गईं।
Kosi River Accident: कोसी नदी में बहे युवकों का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, 10 KM चला सर्च अभियान
सुल्तानपुर पट्टी स्थित कोसी नदी में गणेश विसर्जन करने के बाद युवक कोसी नदी में नहाने के लिए कूद गए। नदी के तेज बहाव के कारण युवक नदी के धार में बहने लगे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह हिमांशु को तो बचा लिया गया लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण बाकी तीन युवकों का पता नहीं चल पाया।
बाजपुर। भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने आए श्रद्धालु में से तीन युवकों के कोसी नदी में बह जाने के बाद एनडीआरफ गदरपुर व पीएसी रामपुर की संयुक्त टीम ने 10 किलोमीटर सर्च अभियान चलाया। साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी गई, लेकिन कहीं पर भी युवाओं का पता नहीं चल पाया है।