Skip to main content

यूपी बना ‘फियरलेस बिजनेस’ का नया केंद्र, लखनऊ में CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न स्टार्टअप उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते साढ़े आठ वर्षों में सुरक्षा का उत्कृष्ट वातावरण दिया है। फियरलेस बिजनेस का केंद्र उत्तर प्रदेश बन चुका है।

Lucknow Bus Accident: टैंकर को बचाने में पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार रोडवेज बस, चार की मौत, कई घायल

लखनऊ के काकोरी में गोलाकुआं के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराने से बचने के प्रयास में कई बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Instagram पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए रील बना रहे थे पांच दोस्त, बाढ़ के पानी में दो बह गए; तलाश जारी

शाहजहांपुर में फेसबुक फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पांच दोस्त बाढ़ के पानी में रील बना रहे थे। इस दौरान दो युवक नदी में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने रिंग रोड पर आवागमन बंद कर दिया है। युवक वीडियो बनाकर लाइक और कमेंट पाना चाहते थे लेकिन यह जानलेवा साबित हुआ।

शाहजहांपुर। फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फालोअर बढ़ाने के लिए पांच दोस्तों ने अपनी जान खतरे में डाल दी। एक ही बाइक पर सवार होकर घर से दस किमी. दूर रिंग रोड पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए। वहां नहाते हुए वीडियो बनाने लगे। ताकि उन्हें अधिक लाइक व कमेंट मिलें

BSP: आकाश आनंद के बाद उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भी बसपा में वापसी, मायावती ने किया माफ

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से पहले उनके दामाद आकाश आनंद का भी बसपा से निष्कासन समाप्त कर उनको पार्टी में नंबर दो का दर्जा भी दिया है। अशोक सिद्धार्थ ने सार्वजनिक रूप से बसपा मुखिया से माफी मांगने के साथ अपनी गलती को स्वीकार किया था। उसी के बाद से उनका निष्कासन रद होना तय माना जा रहा था।

शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें… दो साल में पास करना होगा टीईटी परीक्षा, वरना चली जाएगी नौकरी

बांदा के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को अब दो साल के भीतर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करनी होगी। ऐसा न करने पर उनकी नौकरी जा सकती है। जिले के लगभग 1000-1500 शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करनी होगी।

बांदा। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें दो वर्ष के अंदर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य कर दिया है। 

यूपी में फ‍िर चली तबादला एक्‍सप्रेस, योगी सरकार ने 13 पीसीएस अधिकारियों का क‍िया ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिससे प्रशासनिक हलकों में फेरबदल हुआ है। राम प्रकाश को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भेजा गया है जबकि कुंवर पंकज महोबा में एडीएम (वित्त/राजस्व) होंगे। अन्य अधिकारियों को भी नए पद सौंपे गए हैं जिससे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव आया

लखनऊ। शासन ने 13 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। प्रशासनिक अमले में जल्द और फेरबदल भी हो सकता है।

नामवर्तमान तैनातीनवीन तैनाती

राम प्रकाश

एडीएम (वित्त/राजस्व), महोबा

'चीन पर बढ़ती निर्भरता से उद्योग और रोजगार खतरे में', चीनी आयात पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आत्मनिर्भरता के नारों को जुमला बताते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि चीन से आयात बढ़ने से भारतीय उद्योग प्रभावित हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि चीन पहले बाजार में सामान भरता है फिर उद्योगों को बंद करने की कगार पर पहुंचाता है जिससे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती है। उन्होंने सरकार से चीन के अतिक्रमण पर सवाल उठाए

बैनामे के लिए रजिस्ट्रेशन के नियमों में हो गया बदलाव, भ्रष्टाचार रोकने के लिए उठाया कदम

मेरठ में बैनामे के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अब ऑनलाइन जमा होगी। 20 हजार से अधिक की फीस अब नकद नहीं बल्कि ऑनलाइन भरनी होगी। शासन ने अतिरिक्त वसूली रोकने के लिए यह कदम उठाया है। फिलहाल यह व्यवस्था पांच जिलों में शुरू हुई है लेकिन जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू होगी। इस कदम से बैनामे की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

मेरठ। बैनामे के लिए स्टांप शुल्क तो अब ई-स्टांप के माध्यम से प्राप्त कर लिया जाता है लेकिन उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्रेशन फीस (निबंधन शुल्क) की राशि को नगद जमा किया जाता है। इस फीस के साथ ही अतिरिक्त राशि की वसूली किए जाने के आरोप भी लगते हैं।

संभल में मिले हरिहर मंदिर के सबूत, संभल हिंसा जांच समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

संभल जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने और हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार देने का प्रकरण कोर्ट में लंबित होने के बीच न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में मस्जिद में हरिहर मंदिर के साक्ष्य मिले हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया हरिहर मंदिर पर बाबर काल के साक्ष्य मिले हैं।

पत्नी को गोद में उठाकर DM ऑफिस क्यों पहुंचा यूपी का युवक, फिर कलेक्ट्रेट परिसर में बखेड़ा शुरू

लखीमपुर खीरी में एक युवक अपनी पत्नी को गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और न्यू लाइफ हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। विनोद कुमार का आरोप है कि उनकी पत्नी पूजा के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बिना अनुमति बच्चेदानी निकाल दी जिससे अधिक रक्तस्राव हुआ। बाद में लखनऊ रेफर किया गया लेकिन कोई कागज नहीं दिया गया।