Skip to main content

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 लोगों पर केस, नूर मोहम्मद की दुकान में की थी तोड़फोड़; जलाए थे वाहन

हल्द्वानी में सांप्रदायिक झड़प के मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे समेत 200 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें महिलाएं भी शामिल हैं। नूर मोहम्मद की दुकान में तोड़फोड़ और वाहनों में आगजनी की गई थी। पुलिस ने बलवा आगजनी और तोड़फोड़ की धाराओं में कार्रवाई की है।

नैनीताल झील में वन विभाग के अस्थाई कर्मी का शव मिलने से सनसनी, इससे पहले पूर्व प्रोफेसर की मिली थी बॉडी

नैनीताल की प्रसिद्ध झील में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला है। मृतक की पहचान कमलुवागांजा रोड कुसुमखेड़ा थाना मुखानी निवासी 36 वर्षीय सौरभ भट्ट के रूप में हुई है। सौरभ भट्ट वन विभाग में अस्थाई कर्मचारी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'उत्तराखंड को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने देंगे', एक्‍शन में आए डीजीपी अभि‍नव कुमार; पुल‍िसकर्मि‍यों को भी चेताया

डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में बिना मिलीभगत के मादक पदार्थों की तस्करी संभव नहीं है। तस्करों से मिलीभगत करने वाले के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर यदि उन्हें दिया जाता है तो अपराधियों ही नहीं पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। कहा क‍ि उत्तराखंड को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा।

Cloud Burst: उत्‍तराखंड के टिहरी जिले में बादल फटने से तबाही, धर्मगंगा में उफान से मोटर मार्ग का हिस्सा बहा

Cloud Burst in Tehri मानसून जाते जाते भी उत्‍तराखंड में तबाही मचा रहा है। कोट गदेरे में बादल फटने से नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के आस-पास के घरों में रह रहे लोग टार्च जलाकर बाहर निकले तो देखा कि नदी का जलस्तर बढ़ा है। बूढ़ाकेदार-पिंसवाड़ मोटर मार्ग का दस मीटर हिस्सा बह गया है। पोकलेन मशीन भी नदी की तेज धारा में फंस कर क्षतिग्रस्त हो गयी है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने गई टीम का लोगों ने किया विरोध, नोक-झोंक के बाद लौटे रेलवे अधिकारी

50 प्रतिशत यानी 2500 घरों का सर्वे हो चुका है। बुधवार को रेलवे के अधिकारी बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 के पास सर्वे करने पहुंचे थे। पूर्व में हुए सर्वे से 10-15 मीटर अंदर निशान लगाने पर लोग भड़क गए।

हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रेलवे-प्रशासन व पुलिस बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर बसे घरों का डोर टू डोर सर्वे कर रहा है। अब तक 50 प्रतिशत यानी 2500 घरों का सर्वे हो चुका है। बुधवार को रेलवे के अधिकारी बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 के पास सर्वे करने पहुंचे थे। पूर्व में हुए सर्वे से 10-15 मीटर अंदर निशान लगाने पर लोग भड़क गए।

Uttarakhand News: केदारनाथ जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरा वाहन नदी में गिरा, एक की मौत; 12 घायल

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक बोलेरो वाहन गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चालक वाहन को ढलान पर खड़ा करने के बाद पहियों के आगे पत्थर लगाने के लिए उतरा था। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।

एक्शन में ऊधमसिंह नगर पुलिस, एक और शूटआउट में सर्राफा लूटकांड के आरोपी 'काला' को मारी गोली; अस्‍पताल में भर्ती

ऊधमसिंह नगर की पुलिस एक्‍शन में है। जसपुर में हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस ने एक और शूटआउट में सर्राफा लूट कांड में वाछिंत चल रहे आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया। साजिद को एलडी भट्ट अस्पताल लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश से शहर पानी-पानी

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के देहरादून में मौसम ने करवट बदली है। दोपहर में अचानक हुई झमाझम बारिश से शहर के ज्यादातर इलाके पानी-पानी हो गए हैं। मुख्य मार्ग जलमग्न हैं और नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है 

देहरादून। दून में सुबह से चटख धूप खिलने के बाद मौसम ने दोपहर में अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश की दौर शुरू हो गया। शहर के ज्यादातर इलाकों में करीब सवा 12 बजे से तेज बारिश जारी है। एक घंटे की जोरदार बारिश से शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न हो चुके हैं।

रिश्तेदार का घर कब्जाने को मां-बेटी ने रची तगड़ी साजिश, झूठे केस में फंसाने के लिए ईट से फोड़े अपने सिर

Uttarakhand Crime News मां-बेटियों ने अपने ही रिश्तेदार को झूठे केस में फंसाने के लिए अपने सिर पर ईंट मारकर खुद को घायल कर लिया। पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शियों के मोबाइल फोन के कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Badrinath Dham दर्शन के बाद सेल्फी लेने लगा लुधियाना का यात्री, खाई में गिरा

Badrinath Dham बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद सेल्फी लेने के चक्कर में लुधियाना का एक यात्री गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों ने रेस्क्यू कर यात्री को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यात्री की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना से हमें यह सीख मिलती है कि खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना कितना खतरनाक हो सकता है।