Skip to main content

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, आज बागेश्वर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक्सप्रेस फिर से तेजी पकड़ रही है। सुबह से पौड़ी में बारिश होने लगी। वहीं चमोली रुद्रप्रयाग चम्पावत पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों बदले मौसम के बीच सुबह और सायं को हल्की ठंडक का अहसास भी होना शुरू हो गया है। बागेश्वर के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी है।

देहरादून। एक ओर उत्‍तराखंड के मानसून की विदाई का दौर नजदीक आ रहा है और दूसरी ओर उत्‍तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

बुधवार तड़के बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

नैनीताल में मां नंदा सुनंदा के दर्शनों को उमड़ा आस्था व श्रद्धा का ज्वार, नयना देवी मंदिर की पार्किंग तक भक्तों की कतार

नैनीताल में आयोजित श्रीराम सेवक सभा के नंदा देवी महोत्सव में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। दर्शन के लिए करीब दो सौ मीटर दूर पार्किंग तक भक्तों की कतार लगी है। मेले में पशुबलि ना हो इसके लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी गश्त कर रहे हैं।

पति को फंसाने के लिए पत्‍नी की शर्मनाक हरकत, मासूम को बनाया हथियार; पुलिस से बोली- 'बाप ने बेटी से दुष्कर्म किया

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक महिला को अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी थी।

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में एक महिला को अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया। हिदायत भी दी दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्‍तराखंड में पांच साल की छात्रा से छेड़छाड़, एक बड़े नेता के बेटे पर लगे संगीन आरोप

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक स्कूल में 5 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक बड़े नेता के बेटे पर संगीन आरोप लगे हैं। लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया और बुधवार दोपहर 12 बजे तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली घेरने की चेतावनी दी है। आरोप है कि पुलिस आरोपित को बचा रही है।

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर स्थित एक स्कूल में पांच साल की छात्रा से छेड़छाड़ पर भोटियापड़ाव क्षेत्र के लोगों का पारा चढ़ गया। दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

गौरीकुंड व सोनप्रयाग के बीच भूस्खलन, केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड के सोनप्रयाग में केदारनाथ दर्शन से लौट रहे तीर्थयात्रियों पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रेस्क्यू टीम लगातार पूरे क्षेत्र में अभियान चला रही है। बता दें इलाके में लगातार बारिश हो रही है।

Uttarakhand News: पहाड़ की शांति वादियों में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ, हैरान कर देंगे मह‍िलाओं से दुष्‍कर्म के ये आंकड़े

उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज‍िले में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। साल 2020 के बाद हर वर्ष इन आंकड़ों में वृद्धि हो रही है जो लोगों के लिए चिंता का सबब बन रही है। इस साल ही अब तक दुष्कर्म से संबंधित 23 मामले पंजीकृत हो चुके हैं। जिसमें 16 मामले पुलिस और सात राजस्व क्षेत्र के हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के लिए बढ़ गईं चुनौतियां; पार्टी हाईकमान ने नियुक्तियों को किया निरस्त

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा के लिए आने वाले समय में चुनौतियां और अधिक बढ़ गई हैं। पार्टी हाईकमान ने समन्वय समिति की बैठक से ठीक पहले जिला एवं ब्लाक स्तर पर की गई नियुक्तियों को निरस्त कर दिया है। इससे साफ है कि पार्टी संगठन में समन्वय की कमी है। अब माहरा को समन्वय समिति के साथ मिलकर नगर निकाय पंचायत और केदारनाथ उपचुनाव की रणनीति बनानी होगी।

होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले मैनेजर को 20 साल की सजा

ऋषिकेश में एक होटल के मैनेजर को दिल्ली से आई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया है। न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। पीड़िता पढ़ाई से परेशान होकर हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंची थी। होटल मैनेजर ने उससे पैसे नहीं लिए और बिना एंट्री के कमरा दे दिया।

कॉलेज परिसर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने खाया जहर, पिता का एक इनकार और गुस्‍से में उठा लिया यह कदम

उत्‍तराखंड के देहरादून में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एमकेपी पीजी कॉलेज परिसर में बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा की हालत गंभीर है और उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहरादून। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नौकरी करना चाह रही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने स्वजन से अनबन के चलते एमकेपी पीजी कालेज परिसर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह बैग में जहर की शीशी लेकर आई थी।

एक्शन में आए ARTO प्रवर्तन, चेकिंग में 56 वाहनों के काटे चालान; दो किए सीज

उत्तराखंड में ARTO प्रवर्तन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 वाहनों के चालान काटे हैं और दो वाहनों को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई कालसी चकराता हरिपुर मीनस त्यूणी त्यूणी पंद्राणू समेत कई मोटर मार्गों पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई। ओवरलोड वाहन चालकों का एआरटीओ से सामना होते ही छत पर बैठी सवारियां आनन-फानन में नीचे कूदने लगीं।