Skip to main content

उत्तराखंड के चंपावत में बोलेरो में बैठे बाराती खाई में गिरे पांच की मौत

उत्तराखंड चंपावत समाचार

चंपावत : उत्तराखंड के चंपावत में बारात के वाहन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पांच घायल हो गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के अनुसार, बोलेरो वाहन यूके 04 टीबी 2074 शुक्रवार सुबह तड़के चंपावत के घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

भारत-नेपाल सीमा पर गड्डा चौकी बॉर्डर पोस्ट पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, SSB जवानों से बोले थैंक

उत्तराखंड चंपावत समाचार

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत नेपाल सीमा पर गड्डा चौकी बॉर्डर पोस्ट पर एसएसबी के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बनबसा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (एस.एस.बी.) के अधिकारियों एवं जवानों से भेंट कर सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Uttarakhand: लड़की ने गढ़ी अपहरण और छेड़छाड़ की कहानी तो हुआ बवाल, पुलिस ने चेक किए 40 कैमरे; सच जान रह गई हैरान

लोहाघाट में स्कूल जाती नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर सुनसान जगह ले जाकर छेड़छाड़ करने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बचने के लिए अपहरण और छेड़छाड़ की झूठी कहानी गढ़ी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है।

चंपावत। लोहाघाट में स्कूल जाती नाबालिग छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर सुनसान जगह ले जाकर छेड़छाड़ करने की घटना में पुलिस ने 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर को हिरासत में लिया है।

महिला, नेपाली मजदूर ने पीछे से मुंह में कपड़ा बांधा और जमीन पर पटक कर की हैवानियत

महिला, नेपाली मजदूर ने पीछे से मुंह में कपड़ा बांधा और जमीन पर पटक कर की हैवानियत

एक हैवान ने मवेशियों को चुगाने जंगल गई महिला के साथ घिनौना कृत्य कर दिया। नेपाली मजदूर ने पीछे से उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर जबर्दस्ती जमीन पर पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के 164 के बयान भी दर्ज किए हैं। वहीं तहरीर के आधार पर आरोपित नेपाली मजदूर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

चंपावत:- जिला मुख्यालय से 39 किमी दूर एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एक हैवान ने मवेशियों को चुगाने जंगल गई महिला के साथ घिनौना कृत्य कर दिया।