उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: अंकिता भंडारी केस में सीएम धामी ने CBI जांच की दी संस्तुति, कहा-अंकिता सिर्फ पीड़िता नहीं, हमारी बहन-बेटी थी
उत्तराखंड देहरादून समाचार
देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की CBI जांच की संस्तुति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शुरू से लेकर अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।
स्थापना दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून को मिली 40 करोड़ की विकास योजनाएं
देहरादून समाचार
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून नगर निगम के 27वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग करते हुए लगभग ₹46 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों में देहरादून नगर निगम ने नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ हासिल करते हुए, देहरादून को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा की स्थगित, यह परीक्षा 6 और 9 दिसंबर को होनी थीं आयोजित
देहरादून समाचार
देहरादून: उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 की प्रस्तावित मुख्य परीक्षा पर रोक लगा दी थी। यह परीक्षा छह और नौ दिसंबर को आयोजित होनी थी। यह रोक प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए गलत प्रश्नों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद लगाई गई है। अब आयोग ने भी परीक्षा स्थगित कर दी है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग ने यह निर्णय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा चार दिसंबर को पारित आदेश के बाद लिया है।
सनसनी खबर संदिग्ध हालत में मिला ज्ञात का शव पुलिस विभाग के उड़े होश
देहरादून समाचार
राष्ट्रीय ग्रामीण आवाज टिहरी : उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने नदी में एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई।
- Read more about सनसनी खबर संदिग्ध हालत में मिला ज्ञात का शव पुलिस विभाग के उड़े होश
- Log in to post comments
- 2 views
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर सभी तेरह अखाड़ों के साधु संतों का किया सम्मान
उत्तराखंड देहरादून समाचार
देहरादून: अर्धकुंभ को कुंभ बनाने की कवायद में एक तरफ जहां मूलभूत सुविधाओं के विकास का खाका खींचा जा रहा है। वहीं, कुंभ में महत्वपूर्ण अखाड़ों के शाही स्नान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को चर्चा हुई। खास बात यह है कि अखाड़ों में चल रही रार के बीच होने वाली बैठक में सरकार के मुखिया व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।
शादी बरातों का सीजन शुरू होते ही महंगा हुआ टमाटर,आलू के भी दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट
देहरादून समाचार
शादियों का सीजन शुरू होते ही टमाटर महंगा हो गया। आलू के भी दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया।
शादियों का सीजन शुरू होते ही टमाटर के दाम में भी तेजी आई है। दो दिन में ही टमाटर 20 रुपये तक महंगा हुआ है। इसके साथ ही आलू के दाम में भी पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। राजधानी दून में सहालग शुरू होते ही सब्जियों की मांग बढ़ी है।
रजत जयंती उत्तराखंड: प्रदर्शनी का अवलोकन, लोगों से संवाद, बच्चों को दुलारा
देहरादून समाचार
उत्तराखंड रजत जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे हैं। एफआरआई में मुख्य कार्यक्रम का आयाेजन किया गया है। जहां हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंचे।
एफआरआई के बाहर और अंदर लोगों का अलग- अंदाज देखने को मिला। कोई झंडे लेकर पहुंचा तो कोई पीएम मोदी का कटआउट लेकर पहुंचा।
- Read more about रजत जयंती उत्तराखंड: प्रदर्शनी का अवलोकन, लोगों से संवाद, बच्चों को दुलारा
- Log in to post comments
- 3 views
धामी सरकार का बड़ा फैसला- उत्तराखंड में ‘और सख्त’ होगा मतांतरण कानून, सीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड सरकार मतांतरण कानून को और सख्त करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सजा और जुर्माने की राशि बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मिशन कालनेमि पर निगरानी के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। सरकार जनसांख्यिकी में बदलाव की कोशिशों को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है। गृह विभाग मौजूदा प्रावधानों का अध्ययन कर रहा है ताकि कानून को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
देहरादून। प्रदेश में मतांतरण संबंधी हालिया गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूदा मतांतरण कानून को और सख्त बनाने के निर्देश दिए हैं।
देवभूमि उत्तराखंड में बेनकाब हुआ छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट…एटीएस ने देहरादून में दो को दबोचा
देहरादून समाचार
धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड छांगुर उर्फ जलालुद्दीन की जड़ें यूपी के बाद अब उत्तराखंड में दिखाई दीं हैं। यूपी एटीएस की टीम ने देहरादून के सहसपुर और डोईवाला क्षेत्रों से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। गढ़वाल रेंज के आईजी ने एटीएस की छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस को और जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
देहरादून : उत्तराखंड में चार साल लगातार पुष्कर सिंह धामी सरकार, भाजपा के सबसे लंबे वाले सीएम बने पुष्कर सिंह
देहरादून समाचार
सीएम की कुर्सी पर उन्हें लगातार चार साल हो जाएंगे। ये उनके दो कार्यकालों के चार साल हैं, जिनमें उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करके देश भर में विशेष पहचान बनाई और खूब सुर्खियां बटोरीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सीएम की कुर्सी पर उन्हें लगातार चार साल हो जाएंगे। ये उनके दो कार्यकालों के चार साल हैं, जिनमें उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करके देश भर में विशेष पहचान बनाई और खूब सुर्खियां बटोरीं।