Skip to main content

कांग्रेस हाई कमान श्रीमती सोनिया गांधी जन्मदिन के अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने फल वितरित किए एवं मरीजों का हाल जाना

बरेली समाचार

बरेली: आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षता, कांग्रेस की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके जन्म दिन के अवसर पर जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया और गंभीर मरीजों का हाल-चाल पूछा और उनकी हर संभव मदद के लिए उनके परिजनों से कहा कि अगर कोई भी परेशानी हो तो कांग्रेस कार्यालय पर संपर्क करें ।

जिसका बूथ होगा सबसे मजबूत अब वही आगे बढ़ेगा: अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी

बरेली समाचार

बरेली आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक   नावलटी चौराहा स्थित उपजा  प्रेस क्लब में हुई जिसकी अध्यक्षता  ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने करी, संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया ।

बैठक मे ज़िला एवं महानगर  कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष,महासचिव,सचिव,ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष,एवं समस्त पीसीसी सदस्य समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

उ०प्र० कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अंबेडकर पार्क पहुंचे बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमनअर्पित किए

बरेली समाचार 

बरेली: आज  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व  विधायक, पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी सुबह 9 बजे कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे उन्होंने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।

वहीं पर उन्होंने उपस्थिति मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों  से बात करते हुए कहा कि आज संविधान निर्माता भारत रत्न  बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि है हम उनको कोटि-कोटि नमन करते हैं ।

कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक उपजा प्रेस क्लब में उपरांत 11:00 बजे शुरू होगी

बरेली समाचार

बरेली: आज जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/ मीडिया प्रभारी जिया उर  रहमान ने बताया कि कल दिनांक 7 दिसंबर को समय सुबह 11 बजे ,स्थान नावलटी चौराहा स्थित उपजा  प्रेस क्लब में ज़िला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी  करेंगे ।

अत सभी सम्मानित ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष,महासचिव,सचिव,ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष,एवं समस्त पीसीसी सदस्य समस्त कांग्रेस जन आप सभी से अनुरोध है  सभी साथियों की उपस्थिति अति अबास्यक है सभी सम्मानित साथी समय से पहुंचे ।

भवदिए

एसआईआर की बैठक में सपा ने किया अंबेडकर को याद

फतेहगंज पश्चिमी मुदित प्रताप सिंह 

भाजपासरकार कर रही लोकतन्त्र की हत्या:सुरेश गंगवार

चावल-मैदा से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार व टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाई दो लोगों की जान

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली: भुता थाना क्षेत्र के रसूल चौराहे पर शुक्रवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब चावल और मैदा से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक में भरे चावल, मैदा और अन्य सामान जल गया। इसी दौरान ड्राइवर और कंडक्टर आग की लपटों के बीच फंस गए।