मध्य प्रदेश: भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करना बिलाल को पड़ा महंगा , HC ने FIR रद करने से किया इनकार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भगवान राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मोहम्मद बिलाल को राहत देने से इनकार कर दिया है। मोहम्मद बिलाल ने सतना के एक पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 153ए 295ए और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) और 3(2) के तहत उसके खिलाफ दर्ज की गई याचिका को खारिज करने की याचिका दायर की थी।
जबलपुर। भगवान राम और हिंदू समुदाय पर कथित तौर पर आपत्तिजनक इंस्टाग्राम पोस्ट करने वाले एक शख्स (मोहम्मद बिलाल) को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने झटका दिया है। कोर्ट ने उसके खिलफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- हमने ताकतवर देशों से भी पंगा लिया, अब तुम्हारे साथ गेम शुरू
देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस साल यह चौथी बार है जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने डार्क वेब का इस्तेमाल किया है। इससे पहले इंदौर भोपाल और देश के 50 अन्य एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
उज्जैन में 7 साल की बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, जान बचाने के लिए दौड़ी और फिर गिरी नीचे; हुई मौत
उज्जैन से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है उज्जैन में कुत्ते के हमले के कारण एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। ये घटना केटी गेट क्षेत्र की है। रहवासियों ने बताया कि सात साल की अनसिया पिता मुस्तफा लोहावाला अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक श्वान बच्ची के पीछे लपका। दौड़ने में बच्ची नीचे गिर कर बेहोश हो गई।
उज्जैन। उज्जैन से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, उज्जैन में कुत्ते के हमले के कारण एक सात साल की बच्ची की मौत हो गई। ये घटना केटी गेट क्षेत्र की है। रहवासियों ने बताया कि सात साल की अनसिया पिता मुस्तफा लोहावाला अपने घर के बाहर खेल रही थी।
लोगों ने जमकर लूटा डीजल, बाल्टियों में भरकर ले गए घर, ट्रेन बेपटरी होने से बह गया था हजारों टन ईंधन
एमपी के रतलाम में गुरुवार रात बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बों में भरा हजारों लीटर ईंधन बहने के बाद सुबह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने केन और बाल्टियां डीजल से भरीं और घर ले गए। उधर रेल अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मालगाड़ी पटरी से कैसे उतरी इसके सारे सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।
'गरबा पंडाल में सभी को प्रसाद में दिया जाए गौमूत्र, माथे पर तिलक लगाए', भाजपा नेता ने दी लोगों को सलाह
मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर सियासी हंगामा मच गया। इंदौर के भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने गरबा पंडाल में आने वाले हर शख्स को प्रसाद के रूप में गौमूत्र और माथे पर तिलक लगाने की सलाह दी। कांग्रेस ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका बयान बचकाना है। ध्रुवीकरण के उद्देश्य से ऐसे बयान दिए जाते हैं।
फर्जी निकली महापौर शारदा सोलंकी की 10वीं की मार्कशीट, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए निर्देश
मुरैना की जिला अदालत ने महापौर शारदा सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन पर 10वीं की फर्जी मार्कशीट बनवाने का आरोप लगा है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं मीना जाटव ने उनके खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद जांच में सामने आया कि मार्कशीट गलत तरीके से बनवाई गई है। जानिए पूरा मामला।
मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे वरिष्ठ IAS अनुराग जैन, PMO में रहे चुके हैं जॉइंट सेक्रेटरी
मोहन यादव ने अपने पसंदीदा और राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे। 1989 बैंच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन इससे पहले कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। जैन PMO में भी जॉइंट सेक्रेटरी का जिम्मा संभाल चुके हैं।
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पसंदीदा और राज्य के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव होंगे।
सड़क पर शव रखकर मृतक के परिवार ने किया प्रदर्शन, 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की मांग
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद से मारे गए एक व्यक्ति के परिजनों में गुस्सा है परिजनों ने 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए शनिवार को धरना दिया। प्रशासन और नगर निगम ने दुर्घटनास्थल के पास से दुकानें हटाने का काम शुरू कर दिया है।
पूरे देश में मशहूर है जबलपुर का पंजाबी दशहरा, नवरात्र और दशहरा में उमड़ता है
मध्य प्रदेश में जबलपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहा के प्रमुख आकर्षण में भेड़ाघाट और धुआंधार जलप्रपात शामिल हैं। नवरात्रि और दशहरा के दौरान यह शहर अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अद्वितीय प्रदर्शन प्रस्तुत करता है। यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।
- Read more about पूरे देश में मशहूर है जबलपुर का पंजाबी दशहरा, नवरात्र और दशहरा में उमड़ता है
- Log in to post comments
- 2 views
उज्जैन में बड़ा हादसा, महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी; मलबे में दबने से दो लोगों की मौत
उज्जैन से बड़े हादसे की खबर आ रही है जहां महाकाल मंदिर के सामने स्थित बड़ा गणेश मंदिर से सटी एक दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि वहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच पुरानी दीवार तेज बारिश के चलते ढह गई। हादसे में दो लोगों के मरने की भी खबर है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।