IAS Shailbala Martin: 'मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर फैलाते हैं ध्वनि प्रदूषण', IAS के ट्वीट पर मचा बवाल; कांग्रेस ने किया समर्थन
आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने लाउडस्पीकर को लेकर X पर एक ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट के बाद विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने एक ट्वीट को रिपोस्ट करते हुए लिखा मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर कई गलियों दूर तक स्पीकर्स के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ये स्पीकर्स आधी-आधी रात तक बजते हैं उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता।
पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात: रीवा एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण, 19 सीटर विमान से लोग भर सकेंगे उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वर्चुअली रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बना रीवा एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका अदा करेगा। रीवा और आसपास के जिलों के लोग प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई शहरों से जुड़ सकेंगे। शुरुआत में अभी 19 सीटर विमानों का संचालन होगा और दो फ्लाइट उड़ान भरेंगी।
मुरैना: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई मकान ढहे, मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्यप्रदेश के मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। जिससे एक मकान पूरी तरह से जमीन के अंदर धस गया और उसके आसपास के तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और नगरनिगम का अमला रेस्क्यू करने में लगा हुआ है।
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। जिससे एक मकान पूरी तरह से जमीन के अंदर धस गया और उसके आसपास के तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और नगरनिगम का अमला रेस्क्यू करने में लगा हुआ है।
उज्जैन न्यूज़: एकनाथ शिंदे के बेटे पर महाकाल मंदिर में नियम तोड़ने का आरोप, गर्भगृह में की पूजा अर्चना
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में वीआईपी के नाम पर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। मंदिर में एक बार फिर नियमों को तोड़ने का मामला सामने आया है। इस बार आरोप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर लगे हैं। उधर मंदिर प्रशासक ने जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुजारियों को छोड़कर मंदिर के गर्भगृह में कोई और नहीं जा सकता है।
भारत माता की जय' नारे के साथ तिरंगे को देनी होगी 21 बार सलामी, हाई कोर्ट ने आरोपी के सामने रखी ये खास शर्त
रायसेन निवासी फैजल उर्फ फैजान पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान जिंदाबाद हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और ऐसा करके उसने दो समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की कोशिश की। आरोपित का यह कृत्य राष्ट्रीय एकता व सद्भाव के प्रतिकूल है। इस मामले में 17 मई 2024 को भोपाल के मिसरौद पुलिस थाने में फैजल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई।
एमपी के बालाघाट में दर्दनाक हादसा, सर्च ऑपरेशन के लिए निकली CRPF जवानों की पलटी गाड़ी; एक की मौत और चार घायल
मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का गश्ती वाहन एक पेड़ से टकरा गया जिससे एक जवान की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक ने गुस्से में दिया इस्तीफा, बाद में कहा- अफसोस हो रहा; जानिए इस कदम के पीछे की वजह
मध्य प्रदेश में एक भाजपा विधायक ने पहले गुस्से में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मगर बाद में उन्हें अपने फैसले पर अफसोस होने लगा। मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है। यहां के देवरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल एक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने गुस्से में आकर यह फैसला किया है।
MP Police Constable Physical: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट में अब फिंगरप्रिंट मिसमैच होने पर रेटिना का होगा मिलान
मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों वेरिफिकेशन फिंगरप्रिंट के माध्यम से किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का फिंगरप्रिंट मिसमैच होगा उनके रेटिना का मिलान किया जायेगा उसके बाद ही भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 7090 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
उज्जैन महाकाल मंदिर में मिलने वाला प्रसाद पूरी तरह शुद्ध, 13 टेस्ट में हुआ पास
उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मिलने वाला लड्डू के प्रसाद की जांच की गई और जांच में पाया गया ये लड्डू पूरी तरह शुद्ध है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद खाद्य सुरक्षा नियमों के 13 मापदंडों पर खरा उतरा है जिससे भक्तों में खुशी की लहर है। प्रसाद बनाने के लिए 40 मीट्रिक टन घी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
भोपाल से 1814 करोड़ की ड्रग्स जब्त, दवा बनाने का कच्चा माल भी बरामद; गुजरात के मंत्री ने की अधिकारियों की तारीफ
भोपाल में एक फैक्ट्री से 1814 करोड़ रुपये कीमत की मेडिकल ड्रग्स और उसका कच्चा माल जब्त किया गया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को कहा कि संयुक्त अभियान गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली द्वारा चलाया गया था। कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी 562 किलो कोकेन और 40 किलो थाईलैंड का गांजा जब्त किया