क्रेन से उठाते वक्त गिरा दशानन का पुतला, पंडाल से टकराते ही हो गया धड़ाम; कोटा में रावण दहन से पहले हादसा
दशहरे के दिन पूरे देश में रावण दहन किया जाता है। राजस्थान के कोटा में भी रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मगर दशहरे से एक दिन पहले यहां एक हादसा हो गया। दरअसल क्रेन की मदद से कोटा में रावण के पुतलों और उसके कुनबे को खड़ा किया जा रहा था। मगर इसी दौरान रावण का पुतला 12-15 फुट की ऊंचाई से गिर गया।
जयपुर। दशहरे के दिन पूरे देश में रावण दहन किया जाता है। राजस्थान के कोटा में भी रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मगर दशहरे से एक दिन पहले यहां एक हादसा हो गया।
20 लाख देकर भाई-बहन गए सब इंस्पेक्टर, अफीम बेचने वाले पिता ने कराई थी सेटिंग; दोनों गिरफ्तार
राजस्थान पेपर लीक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने साल 2021 के राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में दो एसआई को गिरफ्तार किया है। दोनों ट्रेनी एसआई आपस में सगे भाई-बहन हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने इस बात को कबूला कि उन्हें परीक्षा से पहले ही पेपर मिला था।
जयपुर। राजस्थान में पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित पुलिस की विशेष टीम एसओजी को एक बड़ी सफलता मिली है। एसओजी ने साल 2021 के राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में दो ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है।
जंगल में चल रही थी रेव पार्टी, डांस कर रही थीं गुजरात से आई युवतियां; पुलिस पहुंची तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जंगल में तेज आवाज में फिल्मी गाने बज रहे थे। युवतियों का डांस चल रहा था और नोटों की बारिश हो रही थी। कुछ देर में पुलिस पहुंची तो माहौल पूरी तरह से बदल गया। शराब के नशे में धुत युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया तो पता चला कि युवतियों को गुजरात से लाया गया था। सभी रेव पार्टी करने में व्यस्त थे। मामला उदयपुर का है।
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में जंगल में रेव पार्टी का मामला सामने आया है। पुलिस को नशीले पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। मगर जब वह जंगल में स्थित एक विला पर पहुंची तो आंखें फटी की फटी रह गईं। पार्टी में महिलाओं का डांस चल रहा था।
परिवार से मजदूरी करवाना चाहता था शख्स, मना किया तो 3 बच्चों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर; एक की मौत
राजस्थान के भरतपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव जया में रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने 3 बच्चों को ट्रैक्टर से मार डाला। इन तीनों में से एक बच्चे की मौत हो गई हैजबकि दो बच्चे घायल हो गए। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि आरोपी उनके परिवार से मजदूरी करवाना चाहता था।
कुछ लोग विदेश में देश को तोड़ने वालों के साथ बैठते हैं', धनखड़ का राहुल पर कटाक्ष
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि विश्व में सनातन का सम्मान है लेकिन भारत के कुछ लोग विदेश जाकर सनातन पर सवाल उठाते हैं। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि संघ के प्रचारक मां भारती की सेवा कर रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं ने सोचने को मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि लालच के लिए धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहिए।
Suryakanta Vyas Died: 'जीजी' नहीं रहीं, राजस्थान की सबसे उम्रदराज MLA रहीं सूर्यकांता व्यास का निधन
Suryakanta Vyas passed away जोधपुर की पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास का आज निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने बताया कि व्यास बीमार थीं और पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर ही थीं। छह बार विधायक रहीं व्यास ने पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने निधन पर दुख जताया है।
जोधपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और जोधपुर की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का आज निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने बताया कि व्यास बीमार थीं और पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर ही थीं।
बारिश में राजस्थान देश में सबसे आगे, 13 साल का रिकॉर्ड टूटा; पढ़िए इतनी बरसात की क्या रही वजह?
इस बार मानूसन की बारिश में राजस्थान ने देश के राज्यों को पछाड़ दिया है। सबसे ज्यादा बारिश रेगिस्तानी प्रदेश राजस्थान में हुई इतनी कि 13 साल का रिकॉर्ड टूट गया। प्रदेश के ज्यादातर बांध लबालब हो गए। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो सप्ताह और बारिश की संभावना है। पढ़िए इस बार राजस्थान में ज्यादा बारिश का क्या कारण रहा?
20 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाला, 35 फीट गहरे गड्ढे में फंसी थी दो साल की नन्ही नीरू
Rajasthan News राजस्थान के दौसा में 20 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मात्र 2 साल की बच्ची नीरू को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बच्ची बुधवार को 35 फीट गहरे गड्ढे में खेलते हुए गिर गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए कई तरह के प्रयास किए गए। एनडीआरएफ ने बचाने के लिए सुरंग बनाई थी। फिलहाल बच्ची की अस्पताल में हालत स्थिर है।
वाह! घूंघट में महिला सरपंच ने फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया भाषण, IAS टीना डाबी ने भी बजाई तालियां
आईएएस टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वो एक महिला सरपंच के कारण फिर से खबरों में है। दरअसल राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित एक समारोह में टीना डाबी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसी मौके पर सरपंच ने जब भाषण दिया तो सब चौंक गए।
जयपुर। आईएएस अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो एक महिला सरपंच के कारण फिर से खबरों में है। दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित एक समारोह में टीना डाबी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसी मौके पर सरपंच ने जब भाषण दिया तो सब चौंक गए।
Rajasthan: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम जा रही ईको कार वाहन से टकराई; छह लोगों की मौत
राजस्थान के बूंदी जिले में एक अज्ञात वाहन से ईको कार की टक्कर हो गई। इस हादसे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना तड़के सुबह हुई।बूंदी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छह लोगों की मौत हो गई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार मारुति सुजुकी ईको को टक्कर मार दी।