कोटा में शर्मनाक घटना: 12 साल के बच्चे को निर्वस्त्र कर पीटा और करंट लगाया, घंटों कराया डांस, 6 लोग हिरासत में
Kota News राजस्थान के कोटा में गणेश मेला उत्सव देखने गए एक 12 वर्ष के बच्चे को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटने और घंटों डांस कराने व करंट लगाने की निर्मम घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 6 युवकों को हिरासत में लिया है। बच्चे के साथ सख्ती पर परिजनों ने पुलिस से अपना विरोध दर्ज कराया।
राजस्थान: शाहपुरा में एकादशी जुलूस पर पथराव, तनाव के बाद बाजार बंद; धरने पर बैठे बीजेपी विधायक
राजस्थान में शाहपुरा जिले के जहाजपुर कस्बे में जलझूलनी एकादशी पर निकली यात्रा पर पथराव के बाद माहौल गर्म हो गया। अचानक हुए पथराव से भगदड़ मच गई और बाजार बंद हो गया। यात्रा भी रोक दी गई। उधर बड़ी संख्या में एकत्रित भीड़ ने पथराव करने वाले दूसरे संप्रदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
कोटा में हैवानियत! नाबालिग को निर्वस्त्र कर नचाया, जमकर पीटने के बाद करंट का झटका दिया; चोरी का आरोप
राजस्थान के कोटा में एक 8 साल के बच्चे को तार चोरी के आरोप में निर्वस्त्र कर नृत्य कराया गया जूते से पिटाई की गई और करंट भी लगाया गया। घटना का वीडियो शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ तो पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने जांच का आदेश दिया। महावीर नगर और आरकेपुरम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान में आफत की बारिश: पुलिया टूटने से बस नाले में गिरी, 4 लोग बहे; धौलपुर में चंबल नदी में फंसे 13 लोग
उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच सवाई माधोपुर जिले में पुलिया टूटने से एक स्कूल बस नाले में जा गिरी। इसमें चार लोग बह गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया है।
जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सवाई माधोपुर जिले में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बारिश के बीच बड़ा राजबाग स्थित लटिया नाले पर बनी पुलिया अचानक टूट गई। इस वजह से एक बस नाले में जा गिरी।
Rajasthan ACB की बड़ी कार्रवाई, उदयपुर में 8 लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया वाणिज्य कर विभाग का अधिकारी
Rajasthan ACB उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB ने वाणिज्यिक कर विभाग के संयुक्त आयुक्त को कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि शिकायतकर्ता ने कहा था कि आरोपी अधिकारी ने उसके रिसॉर्ट की जीएसटी सर्वेक्षण रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं करने के बदले में रिश्वत की मांग की थी।
उदयपुर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को उदयपुर में बड़ी कार्रवाई की। ACB ने वाणिज्यिक कर विभाग के संयुक्त आयुक्त को कथित तौर पर 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
घर के बाहर भौंकते थे कुत्ते, परेशान लोगों ने 'स्त्री' स्टाइल में किया टोटका; टांग दी रंग बिरंगी बोतलें
राजस्थान के बांसवाड़ा शहर से अद्भुत मामला सामने आया है। इस शहर में लोग कुत्तों के आतंक से परेशान थे कुत्तों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया था कि लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे और न ही रात में चैन से सो पा रहे हैं। जिसके चलते लोगों ने इस परेशानी से निकलने के लिए एक अजीबो-गरीब समाधान निकाला।
राजस्थान में 108 IAS के तबादले, टीना डाबी को मिली बड़ी जिम्मेदारी; पति बने जालोर जिले के कलेक्टर
राजस्थान सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश में 108 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं 20 आईएएस अधिकारियों को सरकार ने वर्तमान जिम्मेदारी के अलावा अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। आईएएस अधिकारी टीना डाबी और उनके पति प्रदीप के. गवांडे को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कई जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है।
कन्हैयालाल हत्याकांड: ना लोकेशन मिली, ना कोई बरामदगी हुई... जावेद को HC से जमानत, पढ़ें NIA से कहां हुई चूक
राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी जावेद को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। मामले की जांच एनआईए कर रही है। जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने एनआईए को लेकर अहम टिप्पणियां की हैं। अदालत ने कहा कि एनआईए ने केवल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया। वह न तो आरोपित की लोकेशन साबित कर सकी न ही उससे किसी तरह की बरामदगी ही कर सकी।
RPSC RAS 2024: राजस्थान आरएएस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, तहसीलदार, डीएसपी सहित अन्य पदों के लिए आवेदन 19 सितंबर से
राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वर्ष कुल 733 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2024 तक पूरी की जाएगी। अभ्यर्थी एप्लीकेशन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।
Rajasthan: किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा मासूम, 14 माह पहले किया गया था अगवा
Rajasthan: किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा मासूम, 14 माह पहले किया गया था अगवा
राजधानी जयपुर से करीब 14 महीने पहले अगवा किए गए बच्चे को अब जयपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चा अगवा करने वाले से ही लिपटकर रोने लगा वह उसको छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। तब अगवा करने वाले की भी आंखों में आंसू आ गए। बाद में पुलिस ने बच्चे को अपहरण करने वाले से लेकर उसे मां को सुपुर्द कर दिया।