Skip to main content

कांग्रेस का वोट चोर- गददी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम

बरेली समाचार          
बरेली: आज राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कैंट विधानसभा, बरेली के वार्ड 75 एजाजनगर में कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड.के नेतृत्व में "वोट चोर- गददी छोड़" का नारा बुलंद करते हुए हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया गया I जहां स्थानीय लोगों ने आकर अपने हस्ताक्षर दर्ज किये और सरकार और चुनाव आयोग के प्रति अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस हस्ताक्षर अभियान की छाया प्रति प्रदेश व राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्रीय सरकार और चुनाव आयोग को सौंप दी जाएगी ।

महागठबंधन में सीटों के एलान से पहले 'खेला', माले ने 8 सिटिंग विधायकों को थमा दिया सिंबल

महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा से पहले, भाकपा-माले ने अपने आठ मौजूदा विधायकों को पहले चरण के नामांकन के लिए सिंबल जारी कर दिए हैं। ये विधायक मंगलवार से अपना नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू करेंगे। पार्टी अगले दो दिनों में महागठबंधन में मिली सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। माले ने अपने बारह सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

रेलवे यात्री ध्यान दें, दिसंबर से फरवरी के बीच कानपुर सेंट्रल गरीब रथ समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद

कोहरे के कारण रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कानपुर सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द करने का निर्णय लिया है। काठगोदाम, हटिया, संत्रागाछी और गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी और कुछ के फेरों में कमी की गई है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय इन बदलावों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

नारनौल के पास एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। नांगल चौधरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें रोहित, उसकी सास सुनीता और उसके नवजात बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

संकट में आजम खान की Y श्रेणी सुरक्षा, शासन स्तर पर नए सिरे से शुरू हुआ मंथन; खुफिया विभाग से मांगी गई रिपोर्

सपा नेता आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा खतरे में है। सजा के बाद सुरक्षा हटा दी गई थी, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद इसे फिर से बहाल कर दिया गया है। शासन अब इस पर पुनर्विचार कर रहा है कि सजायाफ्ता होने के बाद उन्हें यह सुरक्षा देना उचित है या नहीं। खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। जिला स्तर पर सुरक्षा समिति 15 दिन के लिए सुरक्षा दे सकती है

हरियाणा: गरीबों की दीवाली कल, 15 जिलों में 9 हजार परिवारों को मिलेंगे प्लॉट; ढाई लाख की सब्सिडी भी मिलेगी

हरियाणा में घर बनाने का सपना होगा साकार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में ढाई लाख की सब्सिडी मिलेगी। ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण में 561 गांवों के 1 लाख 58 हजार लोगों को प्लाट मिलेंगे। शहरी योजना में 16 शहरों के 15 हजार परिवारों को सस्ते प्लाट मिलेंगे। योजना के तहत शौचालय निर्माण और मनरेगा में मजदूरी का भी प्रावधान है।