Skip to main content

RJD Candidate List 2025: राजद ने 31 विधायकों के टिकट काटे, कुशवाहा और वैश्य जातियों को प्राथमिकता

राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने 31 विधायकों के टिकट काटने का फैसला किया है। कुशवाहा और वैश्य जातियों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस निर्णय से विधायकों में नाराजगी है। राजद का लक्ष्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बहुमत हासिल करना है।

गौड़ाबौराम पर विवाद हुआ खत्म, VIP के संतोष सहनी ही होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार; लालू यादव ने किया क्लियर

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट पर विवाद हो गया था। राजद ने वीआईपी को सीट देने के बाद भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया था, जिससे मुकेश सहनी नाराज थे। लालू प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद अब यह सीट आधिकारिक रूप से वीआईपी को मिल गई है और राजद ने अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है।

 पटना। महागठबंधन में सीटों का घालमेल लगातार जारी है। सोमवार को उम्मीदवारों के नामांकन का अंतिम दिन है परंतु महागठबंधन आधिकारिक रूप से उम्मीदवारों के नाम और विधानसभा क्षेत्र नहीं जारी कर सका है।

IND vs AUS: शुभमन गिल ने बताया कहां गंवाया मैच, पिच और मौसम पर भी कही बड़ी बात

गिल ने कहा कि जब आप पावरप्ले में तीन विकेट गंवाते हैं तो यह कभी भी आसान नहीं होता। आप हमेशा वापसी करने की कोशिश करते हैं। इस मैच से बहुत कुछ सीखने को मिला। कोहली (शून्य) और रोहित (आठ) की शानदार वापसी केवल 22 गेंद तक ही रही, जिससे भारत का स्कोर नौवें ओवर में तीन विकेट पर 25 रन हो गया। लेकिन गिल ने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आसानी से जीत दर्ज नहीं करने दी।

9वां अयोध्या दीपोत्सव: बन गए दो नए विश्व कीर्तिमान, CM योगी बोले- 'एक रहेगा तो श्रेष्ठ रहेगा भारत

'अयोध्या में दीपोत्सव के नौवें संस्करण में दो नए विश्व रिकॉर्ड बने। राम की पैड़ी पर 26 लाख दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत एक रहेगा तो श्रेष्ठ रहेगा। इस अवसर पर लेजर शो, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। दीपोत्सव एकता और समृद्धि का प्रतीक है।

चुनाव से पहले JDU को झटका, औरंगाबाद में जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

औरंगाबाद में लोजपा रामविलास के प्रमोद कुमार सिंह को जदयू से टिकट मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिला और प्रखंड संगठन के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रमोद कभी जदयू के सदस्य नहीं थे और उन्होंने नीतीश कुमार का विरोध किया था। 

औरंगाबाद। रफीगंज से लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह को जदयू से टिकट मिलने पर नेता एवं कार्यकर्ता नाराज हैं। जिला एवं प्रखंड संगठन में शामिल दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बरेली में दीपावली वीक में पुलिस अलर्ट, पैदल गश्त करते दिखे ADG

बरेली पुलिस धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर अलर्ट पर है। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी ने फ़ोर्स के साथ कुतुबखाना और बड़ा बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। व्यापारियों और लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का एहसास कराया। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में फूट! अकेले मैदान में उतरेगी JMM, राजद-कांग्रेस पर लगाया धोखे का आरोप

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राजद और कांग्रेस पर बिहारचुनाव में धोखा देने का आरोप लगाया है। झामुमो बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगा और सीटों की संख्या बढ़ भी सकती है। झामुमो ने राजद को झारखंड में सम्मान दिया, लेकिन बिहार में धोखा मिला। बिहार चुनाव के बाद झारखंड में गठबंधन की समीक्षा होगी। झामुमो बिहार में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहता है।

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गठबंधन के प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर बिहार विधानसभा चुनाव में धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है।