Shreyas Iyer के लिए बुरी खबर! टेस्ट टीम में वापसी के दरवाजे बंद; Duleep Trophy में स्टार के परफॉर्मेंस से BCCI है खफा
श्रेयस अय्यर को भारत-बांग्लादेश के बीच चेन्नई में होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम के लिए नहीं चुना। अय्यर इन दिनों दिलीप ट्रॉफी में इंडिया डी की कमान संभाल रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में उनका बल्ला गरज नहीं रहा। इस बीच बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा है कि उनकी फिलहाल टेस्ट टीम में कोई जगह नहीं है।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टेस्ट टीम में वापसी करना फिलहाल मुश्किल है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स ने श्रेयस को भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया, क्योंकि अय्यर की हालिया फॉर्म खराब चल रही है।
बेटी बचाओ को लेकर Amitabh Bachchan ने दिया सोशल मैसेज, पर्यावरण के लिए लिया खास प्रण
अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वो दिग्गज कलाकार हैं जो सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। लंबे वक्त से वह पर्यावरण और बेटियों बचाओ को लेकर बात करते आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से बिग बी ने इन गंभीर विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक खास प्रण भी लिया है।
Israel Alert: पेजर हमले से भड़के हिजबुल्लाह ने कहा- उचित सजा मिलेगी, इजरायल बोला- हम भी तैयार
यरूशलम। पेजर हमले से लेबनान और वहां के मिलिशिया समूह हिजबुल्लाह को दहलाने वाले इजरायल ने जवाबी हमले को लेकर अपनी कमर कस ली है। हिजबुल्लाह ने इजरायल को खुली धमकी दी है। उसने कहा कि इजरायल को उचित सजा मिलेगी। इस बीच अमेरिका ने हिजबुल्लाह और ईरान से संयम बरतने की अपील की है। बता दें कि पूरे लेबनान में अचानक पेजर फटने लगे। इन धमाकों में 4000 लोग घायल हुए हैं और 11 लोगों की जान गई है।
'कोई कांग्रेसी आया तो उसे दफना दूंगा', राहुल गाँधी पर विवादित बयान देने वाले शिवसेना विधायक गायकवाड़ के फिर बिगड़े बोल
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने आज फिर गलत बयानी की है। गायकवाड़ ने कहा कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी नेता को दफना देंगे। गायकवाड़ को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसमें अगर कोई कांग्रेसी आया तो अच्छा नहीं होगा।
मुंबई:- राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने आज फिर गलत बयानी की है। गायकवाड़ ने कहा कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी कांग्रेसी नेता को दफना देंगे।
मोहिनी की बहादुरी को सलाम: उफनती यमुना में डूब रहे चार युवकाें की बचाई जान; मां बोली- 'सफल हो गई बेटी की तैराकी
यमुना नदी के तेज बहाव के कारण एक तरफ जहां किसी ने भी डूब रहे युवकों को बचाने की कोशिश नहीं की। वहीं फड़ लगाने वाली मोहिनी बिना कुछ सोचे नदी में कूदी और चारों को सकुशकल बाहर निकाल लिया। मोहिनी कुशल तैराक की तरह चारों युवकों को पानी से निकालकर घाट पर ले आई।
बाह (आगरा)। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यमुना में नहाने उतरे फिरोजाबाद के चार युवक डूबने लगे। बचाओ.. बचाओ.. चिल्लाते युवकों को देख रहे लोग यमुना के विकराल रूप को देख ठिठक गए। इसी बीच घाट पर पूजा सामग्री बेच रही 18 वर्षीय मोहिनी युवकों के लिए देवी बन गई। उफनती नदी में छलांग लगा दी।
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी प्रकरण में अखिलेश-ओवैसी के खिलाफ याचिका निरस्त, हेट स्पीच का लगा था आरोप
ज्ञानवापी प्रकरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमा दर्ज करने की मांग वाली याचिका को वाराणसी की अदालत ने खारिज कर दिया है। इन नेताओं पर हिंदू समाज के प्रति घृणा फैलाने का आरोप था। सुनवाई के दौरान ओवैसी के वकील ने बयान को हेट स्पीच मानने से इन्कार किया था।
भारत-नेपाल सीमा पर देर रात बवाल, नेपाली नागरिकों ने कस्टम चेक पोस्ट पर सुरक्षा गार्ड से की मारपीट
Bihar News भारत-नेपाल सीमा पर देर रात जमकर बवाल हुआ। नेपाली नागरिकों ने कस्टम चेक पोस्ट के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। इसके बाद भारतीय नागरिकों ने इस मामले में बीच बचाव किया। बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर बवाल काटा। इसके बाद एक नागरिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मधुबनी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे कस्टम चेक पोस्ट बैरियर खोलने को लेकर जमकर बवाल हुआ।