Gorakhpur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया गया। घटना मंगलवार रात बक्शीपुर इलाके में हुई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jharkhand Train News: झारखंड में रेलवे ट्रैक पर गिरी बड़ी चट्टान, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों का रूट बदला
झारखंड में भारी बारिश के कारण सिधवार-सांकी रेलखंड पर एक बड़ी चट्टान रेलवे ट्रैक पर गिर गई जिससे एक इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है जिनमें पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस और आसनसोल-हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे प्रबंधन ने रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा है।
बरकाकाना (रामगढ़)। झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को सिधवार-सांकी रेलखंड के बीच टनल नंबर दो के पास ऊपर से एक बड़ी चट्टान रेलवे ट्रैक पर अचानक आ गिरी।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें।। आपने यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करने का सोचा था, तो आपकी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। आप अपने घर के साथ रखरखाव आदि के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग करेंगे।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
बेटी का सुहाग उजाड़ने के लिए बाप ने दे दी 20 लाख की सुपारी, आखिर ऐसी क्या थी दुश्मनी
सोनभद्र में एक युवक राकेश गुप्ता की हत्या उसके ससुर ललित पटेल ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों ललित पटेल विनोद कुमार गौड़ सुरेन्द्र कुमार गौड़ और आशीष कुमार भारती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचा चाकू मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को चोरपनिया जंगल से गिरफ्तार किया है।
सोनभद्र। गुरमुरा में युवक राकेश गुप्ता की हत्या उसके ही ससुर ने कराई थी। उसने इसके लिए अपराधियों को 90 हजार रुपये की सुपारी दी थी। काम होने पर 15 से 20 लाख रुपये और देने का आश्वासन दिया था।
PM Modi Birthday: पीएम मोदी के लिए मेलोनी का खास संदेश, जन्मदिन पर किया ये वादा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 74वीं जन्मतिथि पर मंगलवार को शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा और देश-विदेश के साथ सभी दलों के नेताओं दिग्गज हस्तियों ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी व अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर विभिन्न संदेश देते हुए शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी आयु की कामना की।
IPS Manoj Verma: कौन हैं आईपीएस मनोज वर्मा जो बने कोलकाता पुलिस के नए कमिश्नर, नाम सुनते ही थर-थर कांपते हैं नक्सली
IPS Manoj Kumar Verma1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्होंने विनीत कुमार गोयल की जगह पदभार संभाल लिया है। विनीत कुमार गोयल का पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। आईये जानते हैं कौन हैं मनोज कुमार वर्मा...
Delhi-NCR Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, जलभराव से लगा भीषण जाम; नोएडा-गाजियाबाद में भी थमे वाहनों के पहिए
दिल्ली एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया। नोएडा-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी आने के बाद बारिश होने लगी। शाम के बाद काफी तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद नोएडा गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव से जाम लग गया। मौसम विभाग ने भी अगले एक दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में शाम होते-होते एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। कई जगहों पर धूल भरी आंधी आ गई। इसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश होने लगी। नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद में बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई।