Skip to main content

सिंघम की रिलीज डेट पर मंडरा रहे संकट के बादल? Kartik Aaryan ने की रोहित शेट्टी से बात

कार्तिक लंबे समय से भूल भुलैया 3 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है और वो नहीं चाहते कि लास्ट मिनट में इसको लेकर जो बज बना है वो खराब हो। इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन भी इसी दिन रिलीज होने वाली है।

Vinay Tiwari IPS: कौन हैं मुजफ्फरपुर के नए रेल एसपी विनय तिवारी? नाम सुनकर ही थर्रा उठते हैं अपराधी

मुजफ्फरपुर के नए रेल एसपी विनय तिवारी ने पदभार संभालते ही रेल क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऐसी कोशिश होगी कि अपराधी रेल क्षेत्र में अपराध करने से पहले ही थर्रा उठेंगे। झपट्टामारी सहित अपराध के बदले ट्रेंड को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के नए रेल एसपी के रूप में उत्तर प्रदेश के 2015 बैच के आइपीएस अधिकारी विनय तिवारी ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। संयुक्त भवन स्थित कार्यालय में मुख्यालय रेल डीएसपी निधि रानी से उनको प्रभार देने के बाद स्वागत किया।

'370 खुदा का फरमान नहीं, एक दिन बहाल होकर रहेगा', अमित शाह पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार

नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अनुच्छेद 370 संबंधी बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 भी एक दिन वापस बहाल होगा। यह कोई खुदा का फरमान नहीं है जो यह हटाने के बाद दोबारा बहाल नहीं हो सकता।

जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। अनुच्छेद 370 भी एक दिन वापस बहाल होगा। यह कोई खुदा का फरमान नहीं है, जो यह हटाने के बाद दोबारा बहाल नहीं हो सकता।

Haryana Election: चुनाव से पहले ही टूट जाएगा इनेलो-बसपा-हलोपा का गठबंधन! अचानक हो गया बड़ा 'खेल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो-बसपा और हलोपा के बीच हुआ गठबंधन टूटने के कगार पर है। दरअसल बीते रविवार को हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने बयान दिया था कि चुनाव जीतने के बाद गठबंधन भाजपा के साथ सरकार बनाएगा। इस पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि यह बयान उनका निजी है और इससे इनेलो-बसपा का कोई लेना-देना नहीं है।

Maharashtra Election: सीट बंटवारे पर मैरेथन बैठक करेगा MVA, तीन दिन चलेगा मंथन का दौर; राउत बोले- अब सब फाइनल होगा

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीन सहयोगी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 18 से 20 सितंबर तक सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाली सीटों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और इस बैठक के दौरान एक बार तय किया गया फॉर्मूला अंतिम होगा।

Delhi CM Atishi: आतिशी ही क्यों बनीं मुख्यमंत्री? वजह है बेहद खास; अब केजरीवाल के सामने ये बड़ी चुनौती

Delhi CM Atishi करीब 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान करके सभी को चौंका दिया था। पिछले दो दिन से लोगों के मन में सिर्फ यही चल रहा था कि अब दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? आज यानी मंगलवार को उस नाम पर भी मुहर लग गई। पढ़िए आखिर आतिशी को ही मुख्यमंत्री क्यों बनाया गया?

'सपा मुखिया गुंडाें के सरगना' पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; कहा- कानून व्यवस्था सुधरी

 दोपहर के बाद बिचपुरी सहित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण करने पहुंचे। सपा मुखिया के बयानों पर जयवीर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई होते ही अखिलेश यादव के दर्द होने लगता है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।

आगरा। स्वच्छता सेवा अभियान के शुभारंभ के बाद प्रभारी मंत्री और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया को गुंडों का सरगना बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर कोई भी कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है।