Skip to main content

Jammu Kashmir: चुनाव से पहले ADGP का बनाया फर्जी अकाउंट, नकेल कसने के लिए पुलिस ने की खास प्लानिंग

जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव 2024  के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू जोन के एडीजीपी आनंद जैन के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट का पता लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की रिपोर्ट करने के लिए भी कहा है।

जम्मू। साइबर ठगी का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

J&K Election: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, रमण भल्ला के भाई समेत कई नेता BJP में शामिल

Jammu Kashmir Election जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला के भाई विनोद भल्ला अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि जम्मू कश्मीर को बचाने के लिए भाजपा की जीत होना बहुत जरूरी है।

जान बचाकर भाग रहा था बारामूला हमले का आतंकी, सुरक्षाबलों ने ऑन द स्पॉट कर दिया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाबलों ने कैसे एक आतंकी को ढेर किया। आतंकियों से पट्टन इलाके के चक टपर में यह मुठभेड़ हुई थी। जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए थे। अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव से पहले इसे महत्वपूर्ण सफलता बताया।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। आतंकियों के दहशत खत्म करने के लिए सुरक्षाबल भी लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बीते शनिवार कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे।

Cloud Burst: रामपुर में बादल फटने से आई बाढ़, लोगों ने भाग कर बचाई जान; फिर से सक्रिय होगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रामपुर में बादल फटने से शिकारी नाले में बाढ़ आ गई। मौसम की मार से कई बीघा सेब के बगीचों को नुकसान हुआ है। राज्य में 38 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। वहीं 11 ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बता दें कि 18 सितंबर से फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है।

शिमला। शिमला जिला के रामपुर उपमंडल की बधाल पंचायत में शनिवार रात करीब 11 बजे बादल फटने के बाद शिकारी नाले में बाढ़ आ गई। इससे जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कई बीघा सेब के बगीचों में मलबा घुसने से नुकसान हुआ है।

भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म पर Agra Police को घेरा; DGP से कार्रवाई की मांग

आगरा-हाथरस हाईवे पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कहा पुलिस ने महिला को मानसिक विक्षिप्त बताकर बिना मेडिकल परीक्षण कराए स्वजन को सौंप दिया जो पुलिस की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने डीजीपी से मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चंपई के गृह जिले के 1 थाने में पुलिस कर्मियों की भारी कमी, 6 पदाधिकारी और दो सिपाही के भरोसे 254 गांव; बढ़ी परेशानी

झारखंड के राजनगर थाना पुलिसकर्मियों की भारी कमी से जूझ रहा है। सिर्फ छह पुलिस पदाधिकारी और दो सिपाही के भरोसे 254 गांव का काम चल रहा है। बता दें कि यह थाना चंपई सोरेन के गृह जिले में पड़ता है। पुलिसकर्मियों की कमी से जनता को परेशानी हो रही है और मुकदमों की जांच भी प्रभावित हो रही है।

राजनगर। 254 रैयती गांव और लगभग 458 वर्ग किमी में फैला राजनगर थाना इन दिनों पुलिस अफसरों और संसाधनों की भारी कमी से जूझ रहा है। इतने बड़े क्षेत्र में विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी सिर्फ छह पुलिस पदाधिकारी और दो सिपाही के भरोसे चल रहा है।

जेल डॉक्टर की लापरवाही से गई बंदी की जान, अब चिकित्सक की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा; IG ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट

रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में एक बंदी की मौत के मामले में जेल चिकित्सक डॉ. कासिम असगर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। आरोप है कि उनकी लापरवाही से मरीज को समय पर इलाज के लिए रिम्स नहीं भेजा जा सका और उसकी मौत हो गई। मानवाधिकार आयोग में दर्ज केस के बाद इस मामले की जांच हुई। अब कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंदी रामनंदन यादव पुत्र झिरी यादव की मौत के मामले में जेल चिकित्सक डॉ. कासिम असगर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।