Skip to main content

दादी को देख Raha Kapoor की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, एयरपोर्ट पर ही करने लगीं चिट-चैट, प्यारी आवाज ने जीता दिल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर मोस्ट फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। डेढ़ साल की राहा की झलकियां मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसे आपने एक बार देख लिया तो आप बार-बार देखेंगे। दादी और पोती का वीडियो वायरल हो रहा है।

गोल-मटोल चेहरा, नीली आंखें और प्यारी स्माइल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूरकिसी का भी दिल चुरा सकती हैं। कभी वह पापा को किस करते हुए नजर आती हैं तो कभी वह मां के साथ घूमते हुए दिखती हैं। इस वक्त राहा का अपनी दादी नीतू कपूर के साथ एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। 

गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में छाया Raha का टशन, कपूर खानदान की फोटो देख बोले फैंस- विरासत में मिली खूबसूरती

बॉलीवुड का फिल्मी इंस्टीट्यूशन कही जाने वाली कपूर फैमिली किसी भी फंक्शन को बड़े धूमधाम और ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भी उन्होंने ऐसे स्वैग में सेलिब्रेट किया कि देखने वाले देखते रह गए। सोशल मीडिया पर कपूर फैमिली की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें नेकस्ट जेनरेशन की तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है।

बॉलीवुड की कपूर फैमिली किसी भी ओकेजन पर अगर साथ आ जाए, तो उनकी तस्वीरें देखने लायक होती हैं। गणेश चतुर्थी वह त्योहार है, जिसे बी टाउन के सेलिब्रिटीज बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में कपूर खानदान कैसे पीछे रह सकता है।

रवनीत बिट्टू एहसान फरामोश आदमी', राहुल गांधी को आतंकी कहने पर भड़के पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को आतंकी बताए जाने वाले बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिट्टू पर हमला बोलते हुए कहा कि बिट्टू को राहुल गांधी ने तीन बार लोकसभा चुनाव जिताया है। बिट्टू को ऐसा बयान देने से पहले शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिट्टू एहसान फरामोश आदमी हैं।

कौन होगा नया सीएम? सौरभ भारद्वाज ने बताई दिल्लीवासियों के मन की बात

 नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी सीएम के नाम पर कोई चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को फंसाया जा रहा है। दिल्ली की जनता चाहती है कि केजरीवाल ही सीएम बने। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता चाहती है कि केजरीवाल ही दिल्ली के सीएम बनें। पढ़िए सौरभ ने और क्या-क्या कहा है?

नई दिल्ली।आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आज यानी सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि केजरीवाल को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी सीएम के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई है। 

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी से उठी 'आफत' बिहार और यूपी की तरफ बढ़ रही, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Weather Alert भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। श्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र में बना गहरा दबाव क्षेत्र अब देश के पश्चिम भाग की तरफ बढ़ने लगा है। इस वजह से कई राज्यों में मौसम करवट लेगा और भारी बारिश हो सकती है।

वंदे भारत ट्रेन: 7.40 घंटे में आगरा से वाराणसी का सफर; पहले दिन फ्री यात्रा करेंगे यात्री, आगरा को चौथी वंदे भारत

एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात आगरा मंडल को मिलने जा रही है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से सप्ताह के छह दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी। सोमवार शाम को पीएम मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। ट्रेन में पहले दिन 250 बच्चों के साथ यात्री फ्री यात्रा करेंगे। ये ट्रेन टूंडला में पांच मिनट के लिए रुकेगी। जल्द इसका शेड्यूल जारी होगा।

आगरा। रेल मंडल आगरा को सोमवार शाम चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से बटन दबाएंगे। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से यह ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी।

PM on Eid: 'एकजुटता बनी रहे...', ईद मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी ने दिया खास मैसेज

PM Modi on Eid Milad un Nabi ईद मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी ने खास मैसेज देकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा सभी को ईद मुबारक और इस अवसर पर चारों ओर खुशी और समृद्धि हो। इससे पहले राष्ट्र के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने समानता पर आधारित मानव समाज का एक उदाहरण पेश किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी पर खास मैसेज देकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "ईद मुबारक। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता हमेशा बनी रहे। चारों ओर खुशी और समृद्धि हो।