Amazon Great Indian Festival सेल में 7 हजार रुपये से कम में Smart TV, 9 हजार से कम में मिलेगा 5G Smartphone
इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहक अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival 2024) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सेल के शुरू होने की डेट का खुलासा तो अभी तक नहीं हुआ है लेकिन ऑफर्स को लेकर डिटेल्स जरूर चेक कर सकते हैं। अमेजन की इस मच अवेटेड सेल में ग्राहक 7000 रुपये से कम में स्मार्ट टीवी खरीद कर घर ले जा सकेंगे।
Eid Milad un Nabi पर मंगलुरु में तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सड़कों पर उतरे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता
कर्नाटक के मंगलुरु में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तनाव का माहौल है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए और हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी भिड़ंत हो गई और उन्होंने बैरिकेड तक तोड़ दिए। पुलिस ने कहा कि आज ईद के मौके पर जो भी हिंसा करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मंगलुरु। ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर कर्नाटक के मंगलुरु में तनाव की स्थिति देखने को मिली। एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए और हिंसक प्रदर्शन करने लगे।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आने की संभावना है। आपकी माताजी अपनी किसी पुराने समस्या को लेकर परेशान रहेंगी, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आपको अपनी जिम्मेदारियो में ढील देने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी।
वृष् राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
किस देश में सबसे ज्यादा iPhone के दीवाने, भारत का नंबर कौन सा, पाकिस्तान का क्या हाल
iPhone का ज्यादातर प्रोडक्शन अमेरिका में होता है। लेकिन यहां के लोगों को आईफोन चलाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। हालांकि कुछ ऐसे भी देश हैं जहां आईफोन का क्रेज बहुत ज्यादा है। जैसे जापान में लगभग 70 प्रतिशत लोग आईफोन पर भरोसा करते हैं। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी एपल का अच्छा रुतबा है। इस मामले में भारत का स्थान कौन-सा है। पड़ोसी पाकिस्तान में कैसे हालात हैं।
Stree 2 Box Office Day 32: रविवार को फिर 'स्त्री' ने उड़ाया गर्दा, बमफाड़ कमाई से तोड़ दिए ये 10 बड़े रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छाप रही अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 को देख लगता है कि वह रुकने का नाम नहीं लेने वाली है। फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी अच्छा रिस्पांस दे रही है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) राजकुमार राव और बाकी कास्ट की कॉमेडी से सजी इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें रविवार को धांसू कमाई के साथ ही कुछ अन्य रिकॉर्ड तोड़े हैं।
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले अब BJP के साथ', फारूक अब्दुल्ला ने इंजीनियर रशीद की रिहाई पर उठाए सवाल
गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे वे अब भाजपा के साथ जुड़ गए हैं। फारूक अब्दुल्ला ने इंजीनियर राशिद की जेल से रिहाई पर भी सवाल उठाया और दावा किया कि राशिद भाजपा और आरएसएस के सहयोगी हैं।
जम्मू। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कान्फ्रेंस के नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कभी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते थे, वे अब भाजपा के साथ जुड़ गए हैं। फारूक रविवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बिहार में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर सियासी बवाल! कांग्रेस ने नीतीश-चिराग से पूछा- विधेयक पर वे किसके साथ
कांग्रेस ने राज्यसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से सवाल पूछा है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा वक्फ बोर्ड को बर्बाद करने की मंशा से दुष्प्रचार कर रही है। कांग्रेस नेता नासिर हुसैन ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।
पटना। राज्यसभा में कांग्रेस के सचेतक डॉ. नासिर हुसैन ने रविवार को पटना में प्रेस-वार्ता कर वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से पूछा कि वे बताएं कि इस मुद्दे पर किसके साथ हैं।