Kathua Encounter: राजौरी-पुंछ के बाद कठुआ में मुठभेड़ शुरू, आतंकियों को ठिकाने लगाने में जुटे सुरक्षाबल, इलाके की घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जनरल एरिया बानी जिला कठुआ में मुठभेड़ चल रही है। 1 पैरा एसएफ और जेकेपी शामिल हैं। आतंकियों को सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।
Maharashtra Election: महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? CM शिंदे ने दिए संकेत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।शिंदे ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास वर्षा में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरण का मतदान बेहतर होगा। उन्होंने ये भी कहा कि सीटों के बंटवारे को 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
जल्द लागू होगा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का नियम, NDA के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सामने आई खास जानकारी
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल के अंदर एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करेगी उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें पार्टी लाइनों से समर्थन मिलेगा। सूत्रों की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सूत्रों ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर सामंजस्य शेष कार्यकाल तक जारी रहेगा।
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल के अंदर 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' लागू करेगी, उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें पार्टी लाइनों से समर्थन मिलेगा। सूत्रों की तरफ से ये जानकारी सामने आई है।
हरियाणा की चार सीटों पर अपनों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, बगावती तेवर से बढ़ी सियासी हलचल
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। कई नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर पार्टी आलाकमान को चुनौती दी है। पटौदी और सोहना सीट से तीन कांग्रेस नेता निर्दलीय मैदान में आ गए हैं। गुड़गांव और बादशाहपुर सीट पर भी सबकुछ ठीक नहीं है। इन दोनों सीटों पर भी अंदरखाते द्वंद्व चल रहा है।
Khatron Ke Khiladi 14: ट्रॉफी के करीब आकर छन से टूटा इस कंटेस्टेंट का सपना, ये बने टॉप 5 फाइनलिस्ट
27 जुलाई 2024 को कलर्स पर ऑनएयर हुआ रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगले हफ्ते इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है उससे पहले 8 कंटेस्टेंट के बीच टिकट टू फिनाले की रेस हुई। जिनमें से तीन कंटेस्टेंट टास्क हारकर इस रेस से बाहर हो गए और रोहित शेट्टी को उनके टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का आगाज बहुत ही शानदार तरीके से हुआ था। रोहित शेट्टी ने हर साल की तरह इस साल भी होस्टिंग की कमान बहुत ही बेहतरीन तरह से संभाली। 27 जुलाई को शुरू हुआ ये शो अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है।
Diamond League final: चोटिल होने के बाद भी उतरे Neeraj Chopra, अब एक्स-रे शेयर कर किया खुलासा
ब्रसेल्स के किंग बॉडॉइन स्टेडियम में हुए डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज ने तीसरे प्रयास में 87.86 मीटर का थ्रो किया। वह चैंपियन बनने से 0.01 मीटर के अंतर से चूके। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 87.87 मीटर थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। अब नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिय पर बड़ा खुलासा किया है।
Arvind Kejriwal: क्या समय से पहले होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव? इस्तीफे की घोषणा के बाद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोज द केजरीवाल ने रविवार को रवि शंकर शुक्ला लेन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि वो दो दिन बाद सीएम पद की कुर्सी छोड़ देंगे। केजरीवाल शुक्रवार को ही तिहाड़ से जमानत पर बाहर आए हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के तीसरे दिन कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने आप मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो अगले 48 घंटे यानी दो दिन में इस्तीफा दे देंगे।